घर में चोरी करते एक युवक को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
घर में चोरी करते एक युवक को पकड़ा

तिलैया पुलिस ने आरोपी को कब्जे में ले लिया

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. थाना पुलिस ने एक मकान में चोरी का प्रयास कर रहे एक आरोपी को पकड़ा है. आरोपी की पहचान तिलैया के वार्ड नंबर 17 स्थित भादोडीह निवासी दिनेश रविदास के पुत्र कृष्णा रविदास (18) के रूप में हुई है. वह थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित इमाम क्लिनिक के पीछे रहने वाले केशव प्रसाद मुखर्जी के घर में चोरी का प्रयास कर रहा था. पड़ोसी शुभम केसरी ने बताया कि मंगलवार सुबह वह सेंधमारी कर घर के अंदर घुस चुका था और वहां रखे एक मोटर की चोरी करने का प्रयास कर रहा था. शोर मचाने पर लोग जुट गये और आरोपी को पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची तिलैया पुलिस ने आरोपी को कब्जे में ले लिया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola