हाथियों के झंड ने तोड़ा रेलवे फाटक, क्षेत्र में दहशत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
हाथियों के झंड ने तोड़ा रेलवे फाटक, क्षेत्र में दहशत

प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों हाथियों का आतंक जारी है.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों हाथियों का आतंक जारी है. जंगल से भटके हाथी अब गांवों के बजाय बाजार तक पहुंचने लगे हैं. बीती रात हाथियों का झुंड परसाबाद बाजार पहुंचा और परसाबाद रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया. हजारीबाग रोड के आरपीएफ प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात उन्हें सूचना मिली की गडगी रेलवे फाटक के दक्षिणी ओर लगे लोहे के फाटक को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस सूचना पर परसाबाद आरपीएफ को वहां भेजा गया. तत्काल फाटक में लगे लोहे की जंजीर को घेराव किया गया ताकि रेल परिचालन बाधित नहीं हो. उन्होंने बताया कि फाटक की मरम्मत कर ली गयी है. उल्लेखनीय है कि गत 22 अक्तूबर को 40 हाथियों का झुंड परसाबाद के इलाके में देखा गया था. हाथियों को वन विभाग की टीम ने खदेड दिया था. अब उसी झुंड से भटका एक हाथी उत्पात मचा रहा है. गत दिनों भी खरियोडीह व उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola