छठ महापर्व पर घंघरी में लगेगा भव्य मेला, तैयारियां शुरू

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
छठ महापर्व पर घंघरी में लगेगा भव्य मेला, तैयारियां शुरू

प्रखंड के घंघरी तालाब पर आयोजित होनेवाले छठ महापर्व व मेला की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के घंघरी तालाब पर आयोजित होनेवाले छठ महापर्व व मेला की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है. यहां सात घोड़ों पर सवार भगवान भाष्कर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. वहीं भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. मेले में झूला, डिजनीलैंड व दुकानें भी लगने लगी है. 25 अक्तूबर को पूजा सह मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी करेंगी. विशिष्ट अतिथि विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक सह पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव, महंत सुखदेव दास जी महाराज, केटीपीएस के परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर, अतिथि जिप अध्यक्ष रामधन यादव, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य महादेव राम, प्रमुख अंजु देवी, उपप्रमुख राजनारायण सिंह हैं. अन्य अतिथियों में प्रभारी मुखिया ममता देवी, पूर्व मुखिया आरती देवी, पंसस शांति देवी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय, भाजपा नेता रमेश सिंह, हिरोडीह मुखिया संगीता देवी, करियावां पंसस कुसम कुमारी, ककरचोली मुखिया राजकुमार यादव, युवा नेता उमेश यादव, अरुण यादव, समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, महेंद्र प्रसाद मंडल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola