अनापत्ति पत्र नहीं तो काम रहेगा बंद

Updated at : 16 May 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
अनापत्ति पत्र नहीं तो काम रहेगा बंद

जयनगर : डीवीसी प्रबंधन द्वारा एसपौंड निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को सर्वे कार्य शुरू किया गया. मगर जैसे ही ग्रामीणों की जानकारी मिली, भारी संख्या में उक्त स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सर्वे कार्य को बंद करा दिया. ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि जब तक डीवीसी प्रबंधन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की […]

विज्ञापन
जयनगर : डीवीसी प्रबंधन द्वारा एसपौंड निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को सर्वे कार्य शुरू किया गया. मगर जैसे ही ग्रामीणों की जानकारी मिली, भारी संख्या में उक्त स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सर्वे कार्य को बंद करा दिया. ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि जब तक डीवीसी प्रबंधन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति प्रमाण पत्र को सार्वजनिक नहीं किया जाता, तब तक काम बंद रहेगा. ग्रामीणों ने कहा कि गांव हटाओ एसपौंड बनाओ.
एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के समझाने पर भी ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहें. उल्लेखनीय है कि 10 मई को कोडरमा परिसदन में डीवीसी के चेयरमैन एंड्रयू डब्लू लेंगसे, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के निदेशक एसके कशी, सांसद डाॅ रवींद्र राय, विधायक प्रो जानकी यादव, उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा, उपविकास आयुक्त आदित्य कुमार आनंद व करियावां के विस्थापितों ग्रामीणों के बीच हुई बैठक के बाद एसपौंड निर्माण की संभावना बढ़ गयी थी. लेकिन सोमवार को सर्वे कार्य ग्रामीणों द्वारा रोक देने पर विवाद एक बार फिर से गहरा गया है.
मौके पर मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रमुख एमसी मिश्रा, मुख्य अभियंता अनंत चक्रवर्ती, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, हिंदी अधिकारी जितेंद्र झा, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, एएसआइ लक्ष्मण गोप समेत काफी संख्या में पुलिस बल के जवान व ग्रामीण मौजूद थे.
ग्रामीणों ने की बैठक जताया रोष
इधर, विस्थापित ग्रामीणों ने गांव के देवी मंडप प्रागंण में बैठक की. अध्यक्षता कालेश्वर सिंह व संचालन विकास राणा ने किया. बैठक में डीवीसी द्वारा टाउनशीप के नाम पर भूमि अधिग्रहण कर एसपौंड बनाने की निंदा की गयी. ग्रामीणों ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी जबतक सार्वजनिक नहीं किया जाता, तब तक सर्वे का कार्य बंद रहेगा. ग्रामीणों ने कहा कि प्रबंधन ने हमारे साथ पहले तो छल किया, और अब जबरन एसपौंड निर्माण का प्रयास कर रही है.
यदि असंवैधानिक तरीके से काम हुआ, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे. मौके पर रूप नारायण शर्मा, पोखराज राणा, ईश्वर यादव, मुफ्ती अंसारी, अवधेश राणा, सिकंदर यादव, बासुदेव यादव, बैजनाथ राणा, बालेश्वर सिंह, तुलसी यादव, अभय सिंह, मुरली सिंह, धानेश्वर यादव, केदार राणा, पंसस कपिलदेव राणा, खलील अंसारी, प्रमोद राणा, पिंटू सिंह, अमित सिंह, राजा राम सिंह, सुबोध राणा मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola