डोमचांच में एक ट्रक देसी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Updated at : 03 Mar 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
डोमचांच में एक ट्रक देसी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

डोमचांच : डोमचांच थाना पुलिस ने गुरुवार को एक 407 ट्रक देसी शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, डोमचांच थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में दोपहर में वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था. इसी दौरान पुलिस ने एक 407 ट्रक (नंबर जेएच-टीडी-09-5859) को रुकवाया. जांच के […]

विज्ञापन
डोमचांच : डोमचांच थाना पुलिस ने गुरुवार को एक 407 ट्रक देसी शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, डोमचांच थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में दोपहर में वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था. इसी दौरान पुलिस ने एक 407 ट्रक (नंबर जेएच-टीडी-09-5859) को रुकवाया. जांच के दौरान इसमें भारी मात्रा में शराब लोड दिखा. उक्त ट्रक जमुआ, गिरिडीह से कोडरमा की ओर जा रहा था.
वाहन पर 166 बोरा में 25 हजार पाउच देसी शराब (झारखंड उत्पाद) बरामद हुए. साथ ही वाहन के चालक शकील अंसारी पिता इस्माइल अंसारी व उपचालक कलाम अंसारी पिता नईम अंसारी (दोनों बोकारो के रहनेवाले) को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि उक्त शराब को जामताड़ा से लोड किया गया था. शराब लोड कराने वाले व्यक्ति ने उसे कहा था कि इसे डोमचांच के आगे मोड़ पर एक व्यक्ति के पास ले जाना है. हालांकि, पुलिस को यह बयान संदेहास्पद लग रहा है. गिरफ्तार चालक व उप चालक से पूछताछ की जा रही है.
जामताड़ा से कोडरमा का फर्जी रूट का पेपर किया पेश
ट्रक जब्त होने व गिरफ्तारी के बाद चालक ने पुलिस के समक्ष बरामद शराब को लाइसेंसी बताते हुए इससे संबंधित कागजात भी पेश किया. इसमें शराब को जामताड़ा से कोडरमा तक ले जाने का रूट परमिट पेपर था.
ऐसे में डोमचांच पुलिस उक्त कागजात को लेकर जांच के लिए उत्पाद विभाग कोडरमा के पास गई. यहां उत्पाद अधीक्षक एके गोड़ ने जांच की तो उक्त कागजात फर्जी निकला. अधिकारी के मुताबिक, सरकारी शराब को कोडरमा लाने का यह कोई रूट ही नहीं है. परमिट पर 40 हजार पाउच देसी शराब होने का जिक्र है. जांच के बाद जब्त शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया.
धनबाद निर्मित है बरामद शराब: बरामद शराब मां तारिनी नेचुरल रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड निर्माणशाला, धनबाद से निर्मित है. बरामद बोरा पर यह अंकित है़ धनबाद निर्मित इस शराब का कोटा कहीं दूसरी जगह होगा, पर इसे कहीं और खपाने की तैयारी थी. इससे पहले पुलिस ने शराब बरामद कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola