आजसू युवाओं की पार्टी : श्रीकांत

जयनगर : आजसू की बैठक मानवी कांप्लेक्स जयनगर में हुई. अध्यक्षता मनोज यादव व संचालन मनोज रजक ने किया. बैठक में केंद्रीय सचिव संतोष सहाय व पर्यवेक्षक के रूप में छात्र आजसू जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव व प्रदीप मेहता मौजूद थे. इस दौरान संगठन विस्तार करते हुए मनोज यादव को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. […]
जयनगर : आजसू की बैठक मानवी कांप्लेक्स जयनगर में हुई. अध्यक्षता मनोज यादव व संचालन मनोज रजक ने किया. बैठक में केंद्रीय सचिव संतोष सहाय व पर्यवेक्षक के रूप में छात्र आजसू जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव व प्रदीप मेहता मौजूद थे. इस दौरान संगठन विस्तार करते हुए मनोज यादव को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. मौके पर संतोष सहाय व प्रदीप मेहता ने कहा कि झारखंड में आने वाला भविष्य आजसू का ही है. छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने कहा कि आजसू युवाओं की पार्टी है और यहीं पार्टी प्रदेश की जनता की दशा व दिशा में सुधार कर सकती है. आने वाले समय में आजसू स्थिर सरकार बनायेगी. कहा कि जिन्हें जो जिम्मेवारी दी गयी है, वे इसका पालन कर लोगों को पार्टी से जोड़ कर पार्टी को मजबूत बनाये. कहा कि पार्टी जन मुद्दों को लेकर गंभीर हमेश गंभीर वे आंदोलनरत रही है. निर्णय लिया गया कि नौ अगस्त को प्रखंड मुख्यालय परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा.
मौके पर उदय भगत, नीरज वर्णवाल, मुकेश पासवान, किशोर यादव, अभिजीत कुमार, केदार दास, अरविंद सिन्हा, रामचंद्र राणा, शत्रुधन सिंह, नीरज रवानी, कुंदन कुमार यादव, मो शमशाद, मो इसराइल, मो मुजाहिद, कफिल अहमद, संतोष पासवान, सुनील यादव, महेश यादव, पंकज यादव, संतोष शर्मा, पप्पु कुमार, मंटू पंडित, जितेंद्र कुमार, मो रहीम, सूरज मोदी, बबलू कुमार, दशरथ साव, मो शहजाद, अंसार खान, अशोक रजक, सुभाष यादव, छोटे राणा, बीरेंद्र पंडित, प्रमोद यादव, सुनील यादव, संजय यादव, महेश यादव, दयानंद यादव, मो साने, सतीश राणा,बंटी कुमार मोदी, अजय यादव, हुकुम देव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




