सेक्रेट हर्ट व चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल जीते
Updated at : 02 Nov 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे अंतर स्कूल प्रतियोगिता में खेले गये दो अलग-अलग मैचों में सेक्रेट हर्ट स्कूल व चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल ने अपने अपने मैच जीते. सीएच स्कूल मैदान में सीपीएस स्कूल बनाम डीपीएस मैच में सीपीएस टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. निर्धारित 30 ओवर में […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे अंतर स्कूल प्रतियोगिता में खेले गये दो अलग-अलग मैचों में सेक्रेट हर्ट स्कूल व चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल ने अपने अपने मैच जीते. सीएच स्कूल मैदान में सीपीएस स्कूल बनाम डीपीएस मैच में सीपीएस टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 259 रन बनाये.
इसमें मोहित 84 रन, मेराज 42 रनों का योगदान दिया. डीपीएस की ओर से गेंदबाजी करते हुए नीतीश ने दो विकेट, प्रदीप ने एक विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी डीपीएस की टीम 84 रन पर आउट हो गयी. इसमें नीतीश ने 15 रन व सुजीत ने नौ रनों का योगदान दिया. सीपीएस की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने सात विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच सीपीएस के मोहित कुमार को दिया गया. अंपायर की बूमिका विनोद और लक्ष्मण ने निभायी. स्कोरर अभिराज गौतम थे. दूसरे मैच में आरएमएम चंदवारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 59 रन बनाये.
इसमें विकास ने 13 व सूरज ने सात रनों का योगदान दिया. सेक्रेट की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमित सिंह ने 4 व विकास ने 4 विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी सेक्रेट हर्ट स्कूल की टीम तीन विकेट से जीत लिया. सेक्रेट की ओर से मोहित ने 16 रन, सन्नी ने छह रन बनाये. वहीं आरएमएम की ओर से गेंदबाजी करते हुए पंकज ने तीन व नीकू ने तीन विकेट लिये.
मैन ऑफ द मैच सुमित कुमार को दिया गया. अंपायर हर्ष सिंह व सुनील वर्मा व स्कोरर अर्पण थे. मैच के दौरान केडीसीए के अधिकारी उपस्थित थे. मौके पर सचिव प्रदीप छाबड़ा, अध्य्क्ष सुनील जैन, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, अालोक पांडेय, स्कूल लीग चेयरमैन शेखर सोनी, पवन सिंह, धीरज पांडेय, श्रीकांत गुप्ता, जय पांडेय, कुंदन राणा, शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र, सोनू खान व अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




