महाआरती में शामिल हुईं शिक्षा मंत्री

Updated at : 10 Oct 2016 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
महाआरती में शामिल हुईं शिक्षा मंत्री

डोमचांच. प्रखंड अंतर्गत शिवसागर पंडाल में महाअष्टमी को शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने पंडाल का फीता काट कर उदघाटन किया. साथ ही मां दुर्गे की पूजा-अर्चना तथा महाआरती में शामिल हुई. मौके पर उन्होंने कहा कि शहीदों की इस पावन भूमि में शिवसागर का नाम अंग्रेज के जमाने से ही दुर्गा पूजा के लिए […]

विज्ञापन
डोमचांच. प्रखंड अंतर्गत शिवसागर पंडाल में महाअष्टमी को शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने पंडाल का फीता काट कर उदघाटन किया. साथ ही मां दुर्गे की पूजा-अर्चना तथा महाआरती में शामिल हुई.
मौके पर उन्होंने कहा कि शहीदों की इस पावन भूमि में शिवसागर का नाम अंग्रेज के जमाने से ही दुर्गा पूजा के लिए प्रचलित है. इसे डायमंड जुबली वर्षगांठ पर यहां के कार्यकर्ताओं को उन्होंने बधाई दी. उन्होंने कहा कि अच्छाई पर बुराई की जीत के इस त्योहार में हमें अपने अंदर के राक्षस का वध करना है और अच्छाई की राह पर चलना है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि परमेश्वर यादव, महेंद्र यादव, त्रिपुरारी सिंह, कंचन सिंह उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola