मां भवानी सबकी झोली खुशियों से भर दें

Updated at : 10 Oct 2016 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
मां भवानी सबकी झोली खुशियों से भर दें

कोडरमा बाजार : एक ओर शक्ति की भक्ति में जिले के लोग खोये हैं, लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार दुर्गापूजा की खुशियां में सराबोर हैं, तो दूसरी ओर जिले के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी अपने दायित्वों का निर्वाह्न करते हुए पूजा की तैयारी में लगे होने के बावजूद जिलेवासियों को दुर्गापूजा और मुहर्रम की […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : एक ओर शक्ति की भक्ति में जिले के लोग खोये हैं, लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार दुर्गापूजा की खुशियां में सराबोर हैं, तो दूसरी ओर जिले के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी अपने दायित्वों का निर्वाह्न करते हुए पूजा की तैयारी में लगे होने के बावजूद जिलेवासियों को दुर्गापूजा और मुहर्रम की शुभकामनाएं दी है.
सुख-समृद्धि में वृद्धि हो : डॉ नीरा यादव: राज्य की शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने जिलेवासियों को दुर्गापूजा व मुहर्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अजब संयोग है कि दोनों समुदाय के लोग अपने त्योहार मना रहे हैं. उन्होंने एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाने को कहा. उन्होंने कहा कि मां अंबे सबको सुख-समृद्धि में वृद्धि करें.
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा : अन्नपूर्णा देवी पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोगों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गापूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, हमे अपने अंदर की बुराइयों को दूर करते हुए सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए.
विधि-व्यवस्था कायम रखते हुए मनायें त्योहार : डीसी : डीसी संजीव कुमार बेसरा ने लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चूंकि दोनों समुदाय के त्योहार इस बार एक साथ है. ऐसे में एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए इस तरह त्योहार का आनंद लें कि विधि व्यवस्था कायम रह सके. डीसी ने मां दुर्गा से जिले को खुशहाल बनाने की कामना की.
भाइचारे के साथ मनायें त्योहार: एसपी : एसपी जी क्रांति कुमार ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों त्योहार को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है. किसी भी अफवाह में न पड़ें और न ही किसी प्रकार का अफवाह फैलायें. आपातकालीन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें.
मां भवानी सभी का कल्याण करें : शालिनी गुप्ता : जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में सुख व शांति के साथ लोग उन्नति करें. त्योहार के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचे.
स्वच्छता के साथ उन्नति करें: कांति देवी : नपं अध्यक्ष कांति देवी ने कहा कि मां दुर्गा सभी के दुखों को दूर करें, उन्होंने लोगों से स्वच्छता के साथ त्योहार का आनंद लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा सभी के लिए बुराइयों को दूर करने का संकल्प लेने का दिन है.
शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार में वृद्धि हो : कुलवीर सलूजा
नपं उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा ने कहा कि मां भगवती से प्रार्थना करती हूं की जिले में साम्प्रदायिक एकता बरकरार रखते हुए लोग त्योहार का आनंद लें. साथ ही मां यहां के लोगों शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार में वृद्धि करें.
एकता की मिसाल को कायम रखें : खालिद : झविमो नेता खालिद खलील ने शुभकामनाएं देते हुए दोनों समुदायों से भाइचारगी के साथ त्योहार मनाने व वर्षों से चली आ रही सांप्रदायिक एकता को बरकरार रखते हुए मिसाल कायम करने की बात कही.
मां की कृपा सभी पर बनी रहे : गोपाल यादव : समाजसेवी सह सपा विस प्रभारी गोपाल यादव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोडरमा की जनता शांति व भाइचारगी पर विश्वास रखती है. उन्हें विश्वास है कि इस परंपरा को बरकरार रखते हुए लोग धूमधाम से त्योहार मनायेंगे.
अफवाहों पर ध्यान न दें, त्योहार का आनंद लें : रामधन यादव : पूर्व जिप सदस्य व माले नेता रामधन यादव ने दुर्गापूजा व मुहर्रम की शुभकामना देते हुए कहा कि त्योहार हमें आपसी एकता, मानवता व कर्तव्य के प्रति सजग रहने का संदेश देता है.
श्री यादव ने लोगों से किसी तरह के अफवाह में न पड़ते हुए त्योहार का आनंद लेने व विधि-व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. इसके अलावा कोडरमा प्रमुख अनिता कुमारी, डीडीसी सूर्य प्रकाश, एसी प्रवीण कुमार गागराई , एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार आदि ने भी जिलेवासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए शांति व सदभाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola