पंडालों के पट खुले, उमड़े भक्त
Updated at : 08 Oct 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : शारदीय नवरात्र व दुर्गापूजा को लेकर पूरे जिले में भक्ति का माहौल बन गया है. शहर से लेकर गांव तक जहां लोग नवरात्र का पाठ कर रहे हैं, वहीं कई जगहों पर दुर्गापूजा को लेकर पंडाल का निर्माण किया गया है. झुमरीतिलैया शहर समेत अन्य जगहों पर शुक्रवार को पूजा पंडालों के पट […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : शारदीय नवरात्र व दुर्गापूजा को लेकर पूरे जिले में भक्ति का माहौल बन गया है. शहर से लेकर गांव तक जहां लोग नवरात्र का पाठ कर रहे हैं, वहीं कई जगहों पर दुर्गापूजा को लेकर पंडाल का निर्माण किया गया है.
झुमरीतिलैया शहर समेत अन्य जगहों पर शुक्रवार को पूजा पंडालों के पट खोल दिये गये. इसके साथ ही मां दुर्गा ने भक्तों को दर्शन दिये. पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए पहले ही दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी. शहर के अड्डी बंगला में पूजा समिति पंडाल का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक जी क्रांति कुमार ने किया. मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह, डाॅ राम सागर सिंह, संतोष यादव, बीडीओ मिथिलेश चौधरी, थाना प्रभारी महेंद्र प्रसाद सिंह, पूजा समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंघानिया, सचिव बबलू सोनकर, सत्य नारायण प्रसाद, मेला मंत्री राकेश शर्मा, कमलेश सिंह, अंकित रंजन, विशाल सिंह, रितेश लोहानी, विवेक गुप्ता, शुभम गुप्ता, शुभम सोनकर, रिशु सोनकर, अमरदीप गुप्ता, सागर गुप्ता, आलोक यादव, विनीत पासवान, सोनू पहाड़ी, विशाल भदानी, नितेश चंद्रवंशी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, सुनील बड़गवे, पंकज सिंह, राजू यादव, प्रवीण चंद्रा, सतीश कुमार, राजेश सिंह, विनोद कुमार, संतोष केसरी व अन्य मौजूद थे. इधर, शहर के मंडुआटांड़ में भी देर रात पूजा पंडाल का पट खोल दिया गया. यहां भी मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव, एसपी जी क्रांति कुमार, डाॅ नरेश पंडित ने संयुक्त रूप से पंडाल का उदघाटन किया. ज्ञात हो कि इस बार शारदीय नवरात्र दस दिनों का है और 11 अक्तूबर को दशमी है. हालांकि दिन तिथि को लेकर पंडितों की अलग-अलग राय है. शुक्रवार को षष्ठी के साथ ही सप्तमी होने की बात पर कई जगहों पर पूजा पंडालों के पट खोले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




