शांति-सौहार्द्र से पर्व मनायें

Updated at : 07 Oct 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
शांति-सौहार्द्र से पर्व मनायें

12 को मुहर्रम व 13 अक्तूबर को होगा मूर्ति का विसर्जन दुर्गापूजा समिति व मुहर्रम कमेटी के साथ एसपी ने की बैठक कोडरमा बाजार : एसपी जी क्रांति कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को विभिन्न दुर्गापूजा समिति व मुहर्रम कमेटी के पदधारियों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से विधि-व्यवस्था कायम रखते हुए एक-दूसरे के […]

विज्ञापन

12 को मुहर्रम व 13 अक्तूबर को होगा मूर्ति का विसर्जन

दुर्गापूजा समिति व मुहर्रम कमेटी के साथ एसपी ने की बैठक

कोडरमा बाजार : एसपी जी क्रांति कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को विभिन्न दुर्गापूजा समिति व मुहर्रम कमेटी के पदधारियों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से विधि-व्यवस्था कायम रखते हुए एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में पूजा समिति व मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी राय रखीं. इसके बाद 12 अक्तूबर को मुहर्रम होने के कारण 13 अक्तूबर को दुर्गापूजा का मूर्ति विसर्जन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर पूजा समिति के श्यामसुंदर सिंघानिया, राजेंद्र जायसवाल, उत्तम दास पाल, प्रेम पांडेय के अलावा साजिद हुसैन लल्लू, अनवारूल हक, गुलाम जिलानी, तिलैया थाना प्रभारी महेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद थे.

प्रतिनियुक्त किये गये दंडाधिकारी: दुर्गापूजा व मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर डीसी संजीव कुमार बेसरा व एसपी जी क्रांति कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर विभिन्न्न सार्वजनिक/संवेदनशील स्थलों, चौक-चौराहों व भीड़- भाड़ वाले जगहों पर 1-4 के बल के साथ दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है.

यह प्रतिनियुक्ति नौ अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक की गयी है. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने, संदिग्ध आचरण वाले व्यक्तियों की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा जरूरत पड़ने पर जिला नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना देने समेत कई निर्देश दिये. साथ ही मूर्ति विसर्जन व ताजिया जुलूस निकाले जानेवाले मार्ग की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola