घर का ताला तोड़ हजारों की चोरी

Updated at : 06 Oct 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ हजारों की चोरी

मरकच्चो. थाना क्षेत्र के मरकच्चो उत्तरी पंचायत के ग्राम कन्हेअहरी से अज्ञात चोरों ने बीती रात गांव के रवि सिंह के आवास से दो कमरों का ताला तोड़ सोने चांदी के जेवरात, कपड़े समेत घर के कई कीमती समानों की चोरी कर ली. गृह स्वामी रवि सिंह की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया की उसके […]

विज्ञापन
मरकच्चो. थाना क्षेत्र के मरकच्चो उत्तरी पंचायत के ग्राम कन्हेअहरी से अज्ञात चोरों ने बीती रात गांव के रवि सिंह के आवास से दो कमरों का ताला तोड़ सोने चांदी के जेवरात, कपड़े समेत घर के कई कीमती समानों की चोरी कर ली. गृह स्वामी रवि सिंह की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया की उसके पति दिल्ली में रहकर काम करते हैं. मंगलवार की रात वह अपने बच्चों के साथ अपने कमरे में सोयी थी. सुबह उठी, तो अपना कमरा बाहर से बंद पाया. खिड़की से पड़ोसियो को पुकारने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा की बगल वाले कमरे का ताला टूटा हुआ है और उस कमरे के सारे समान बिखरे पड़े हैं, बक्शे का भी ताला टूटा हुआ है. उसमें रखे सोने चांदी के कई जेवरात, कपड़े व कीमती सामान गायब हैं.
इसकी कीमत लगभग एक लाख से भी अधिक है. चोरी की घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलने पर सअनि राणा शैलेंद्र सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली. चोरों ने रवि के भाई महेश सिंह के घर का भी ताला तोड़ कई सामानों की चोरी कर ली. साथ ही उनके घर के बक्शे व अटैची को बाहर खेतों में फेंक दिया. पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए छानबीन कर संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola