त्योहार में चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Updated at : 06 Oct 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
त्योहार में चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

मेले में मनचलों पर निगरानी के लिए सादे लिबास में तैनात किये जायेंगे पुलिसकर्मी कोडरमा बाजार : दुर्गापूजा व मुहर्रम पर्व में विधि-व्यवस्था चाक चौबंद रखने, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी जी क्रांति कुमार ने बुधवार को क्राइम मीटिंग की. उन्होंने सभी थानेदारों को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये. एसपी ने […]

विज्ञापन
मेले में मनचलों पर निगरानी के लिए सादे लिबास में तैनात किये जायेंगे पुलिसकर्मी
कोडरमा बाजार : दुर्गापूजा व मुहर्रम पर्व में विधि-व्यवस्था चाक चौबंद रखने, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी जी क्रांति कुमार ने बुधवार को क्राइम मीटिंग की. उन्होंने सभी थानेदारों को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये.
एसपी ने कहा कि दोनों त्योहार को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना है. इसके लिए थाना स्तर पर सभी संदिग्ध लोगों पर निगाह रखें. नियमित रूप से पुलिस गश्ती करें. थाना क्षेत्र में आनेवाले अजनबियों पर विशेष निगाह रखते हुए अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करें. किसी भी हाल में त्योहार के दौरान शांति भंग न हो इसके लिए फरार वारंटियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाये. अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी करवाई करें. एसपी ने कहा कि आपात स्थिति से निबटने के लिए हमेशा पुलिस की एक टीम को तैयार रखें, ताकि समय रहते विधि-व्यवस्था कायम रखी जा सके. अष्टमी से लेकर विजयदशमी तक पूजा पंडालों खास कर मेला में कड़ी निगाह रखने के लिए मेला परिसर व झूला के इर्द-गिर्द व भीड़ भाड़ वाले जगहों पर सादे लिबास में महिला और पुरुष बल को तैनात करने का निर्दश दिया गया.
एसपी ने कहा कि जगह-जगह पर वाहनों की चेकिंग करें. मुहर्रम के जुलूस में पर्याप्त सुरक्षा की तैनाती करने और अशांति फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने समेत कई निर्देश दिये गये. इसके पूर्व थानावार लंबित कांडों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये गये. मौके पर एएसपी मणिलाल मंडल, एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, डीएसपी कर्मपाल उरांव, थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, शिव बालक यादव, बिनोद कुमार, यमुना यादव समेत विभिन्न थाना के प्रभारी आदि मौजूद थे.
पुलिस को करें सहयोग : क्राइम मीटिंग के बाद एसपी जी क्रांति कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि दोनों संप्रदाय का त्योहार एक साथ है. ऐसे में लोग एक-दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हुए तथा विधि व्यवस्था कायम रखते हुए बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद लें. किसी भी प्रकार के अफवाह में नहीं पड़ें. कोडरमा पुलिस आपके साथ है. जरूरत पड़ने पर पुलिस को सहयोग दें, ताकि आपके सहयोग से शांति व्यवस्था कायम रखा जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola