जमीन विवाद में मारपीट, नौ लोग घायल

Updated at : 05 Oct 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, नौ लोग घायल

जयनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ोबर में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद में दो गोतिया में मारपीट हो गयी. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में कई की स्थिति गंभीर है. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ. घायलों एक पक्ष के 29 वर्षीय उमेश यादव, 35 वर्षीय संतोष यादव दोनों […]

विज्ञापन
जयनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ोबर में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद में दो गोतिया में मारपीट हो गयी. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में कई की स्थिति गंभीर है.
घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ. घायलों एक पक्ष के 29 वर्षीय उमेश यादव, 35 वर्षीय संतोष यादव दोनों के पिता बिरजू यादव तथा 60 वर्षीय बिरजू यादव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया.
वहीं 50 वर्षीय माधुरी देवी का इलाज पीएचसी जयनगर में चल रहा है. दूसरे पक्ष के 27 वर्षीय सकलदेव यादव पिता किशुन यादव को भी बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. जबकि 42 वर्षीय प्रकाश यादव, उमा शंकर यादव, 30 वर्षीय कैलाश यादव व 35 वर्षीय रेणु देवी का इलाज पीएचसी में चल रहा है. थाना प्रभारी हरि नंदन सिंह ने बताया कि मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने अलग अलग आवेदन दिया है. मामले की जांच की जा रही है. उल्लेखनीय है कि उक्त जमीन पर पहले से ही धारा 144 लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola