तुलसी जयंती पर कई कार्यक्रम

Updated at : 11 Aug 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
तुलसी जयंती पर कई कार्यक्रम

कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में महाकवि तुलसीदास की जयंती मनायी गयी. इसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने तुलसीदास की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर उन्होंने तुलसी दास को भारतीय संत परंपरा की महान विभूति बताते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की सलाह दी. छात्र ललन कुमार […]

विज्ञापन
कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में महाकवि तुलसीदास की जयंती मनायी गयी. इसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने तुलसीदास की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया.
मौके पर उन्होंने तुलसी दास को भारतीय संत परंपरा की महान विभूति बताते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की सलाह दी. छात्र ललन कुमार पांडेय ने उनकी जीवनी व साहित्यिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. वहीं छात्रा ओन ड्रिला मंडल ने रामचरितमानस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी रविदत्त पांडेय, अजीत कुमार शर्मा, अनूप कुमार डे, शिक्षिका सारिका समेत समस्त विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही.
कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में भी तुलसी दास की जयंती मनायी गयी. प्राचार्य अमरेंद्र नारायण दत्त ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य शैलेश कुमार ने कहा कि हममें रामत्व का आना ही तुलसी जयंती की सच्ची उपलब्धि है. प्रधानाचार्य अमरेंद्र नारायण दत्त ने तुलसी दास के उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि हमें माता-पिता, भाई-बहनों, गुरु, व प्रजा के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, यह हमें तुलसी दास जी से सीखने की जरूरत है.
सपना, मानसी, आसी, कृति, सत्यम, विकास आदि ने भी तुलसी दास जी के बारे में अपनी बातें रखीं. संचालन प्रदीप कुमार ने किया. मौके पर विद्यालय में कक्षा द्वितीय तथा तृतीय का सुलेख प्रतियोगिता, कक्षा चतुर्थ तथा पंचम का चित्रकला प्रतियोगिता, कक्षा छह से द्वादश तक के भैया बहनों का निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर राजकुमार पंडित, बागेश्वर मिश्र, जितेंद्र कुमार, रामानुज पांडेय, डाॅ धीरेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, अरुण कुमार, उमाशंकर कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर कुमार उपस्थित थे.
झुमरीतिलैया : स्थानीय शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर ब्लॉक रोड में गोस्वामी तुलसी दास की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने किया. आचार्या पदमावती सिंह ने रामचरितमानस के चौपाई को पढ़ा. आचार्य शंकर गोपाल ने तुलसी दास की जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 15वीं शताब्दी में जन्में संत शिरोमणि तुलसी दास का बचपन का नाम राम बोला था. उन्होंने जन्म लेते राम का नाम लिया व भगवान राम के संपूर्ण जीवन चरित्र पर रामचरितमानस नामक ग्रंथ की रचना की थी.
उन्होंने कहा कि तुलसी दास ने राम को विष्णु स्वरूप बताया है. प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने भी रामचरित मानस में लिखे गये चौपाई का वर्णन किया. मौके पर आचार्य हरिशंकर प्रसाद, रंगनाथ पाठक, अरुण कुमार, संजय कुमार, प्रभात कुमार, उमेश कुमार, राजेश्वर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह चौहान, आनंद कुमार सिन्हा, कृष्ण चंद कन्हैया, रंजीत पांडेय, आनंद प्रकाश, ब्रजेश अनल, सिद्धि प्रसाद, रूविता सिन्हा, रविता उपाध्याय, श्वेता सिन्हा, अल्पा कुमारी, मीतू कुमारी, दीपाली कुमारी मौजूद थे. कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र से हुआ.
सीडी स्कूल में निबंध प्रतियोगिता: तुलसी दास की जयंती व अाजादी की 70वीं वर्षगांठ पर याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक बीरेंद्र प्रसाद, शिक्षक लाल शर्मा, शिक्षिका नूतन सिन्हा, रीना सिंह, कृष्णा कुमारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola