20 अगस्त को महाधरना
Updated at : 08 Aug 2016 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : निर्माण मजदूर यूनियन के बैनर तले महिला मजदूरों की बैठक ब्लॉक मैदान स्थित सामुदायिक भवन में हुई. अध्यक्षता यूनियन के सचिव शंभु पासवान ने की. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि श्रम विभाग महिला मजदूरों को कल्याणकारी योजनाओं से वंचित कर रहा है. ऑन लाइन कानून बनाने से […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : निर्माण मजदूर यूनियन के बैनर तले महिला मजदूरों की बैठक ब्लॉक मैदान स्थित सामुदायिक भवन में हुई. अध्यक्षता यूनियन के सचिव शंभु पासवान ने की. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि श्रम विभाग महिला मजदूरों को कल्याणकारी योजनाओं से वंचित कर रहा है.
ऑन लाइन कानून बनाने से मजदूरों का निबंधन धीमा हो गया. श्रम अधीक्षक मनमाने तरीके से सिलाई मशीन बंटवा कर दलालों के माध्यम से वसूली कर रहे है. उसके खिलाफ 20 अगस्त को श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष महाधरना होगा. बैठक को नागेश्वर दास, सहदेव दास, बसंती देवी, उषा देवी, रीना देवी, चंपा देवी, मंजू देवी ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




