16 वर्षों से सेवा में लगा है नंदी बाबा सेवा ट्रस्ट
Updated at : 05 Aug 2016 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : नंदी बाबा सेवा ट्रस्ट पिछले 16 वर्षो से भक्तों की सेवा में लगा है. श्री राम संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित कांवरपद यात्रा में शामिल हजारों भक्तों के लिए ट्रस्ट द्वारा महाप्रसाद की व्यवस्था की जा रही है. इस वर्ष भी यह व्यवस्था जारी रहेगी. नंदी बाबा सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी अभिषेक रंजन […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : नंदी बाबा सेवा ट्रस्ट पिछले 16 वर्षो से भक्तों की सेवा में लगा है. श्री राम संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित कांवरपद यात्रा में शामिल हजारों भक्तों के लिए ट्रस्ट द्वारा महाप्रसाद की व्यवस्था की जा रही है. इस वर्ष भी यह व्यवस्था जारी रहेगी. नंदी बाबा सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी अभिषेक रंजन ने बताया कि वर्ष 2000 में चार सदस्य चुन्नी महाराज, उदय सिंह, दयानंद गुप्ता और प्यारे लाल ने इसकी शुरुआत की थी. अभी इसमें सदस्यों की संख्या 40 है.
सेवा ट्रस्ट ने इस वर्ष लगभग 50 हजार भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था करने का बीड़ा उठाया है. बता दें कि राम संकीर्तन मंडल द्वारा सावन की अंतिम सोमवारी को कांवर पद यात्रा निकाली जाती है. इसमें शामिल होनेवाले भक्तों के लिए नंदी बाबा सेवा ट्रस्ट ही भोजन की व्यवस्था करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




