पैसा नहीं देने पर जेल भेजें
Updated at : 05 Aug 2016 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

जिलास्तरीय परामर्शदातृ समिति की बैठक बैंक केवल कागज पर नहीं, गांवों और पंचायतों में जाकर शिविर लगायें कोडरमा बाजार : डीडीसी सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलास्तरीय परामर्शदातृ समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें वार्षिक योजना अंतर्गत बैंकों की ओर से ऋण से संबंधित संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई. बैठक […]
विज्ञापन
जिलास्तरीय परामर्शदातृ समिति की बैठक
बैंक केवल कागज पर नहीं, गांवों और पंचायतों में जाकर शिविर लगायें
कोडरमा बाजार : डीडीसी सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलास्तरीय परामर्शदातृ समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें वार्षिक योजना अंतर्गत बैंकों की ओर से ऋण से संबंधित संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई.
बैठक में डीडीसी श्री प्रकाश ने कहा कि बैंकों से पैसा लेकर पैसा नहीं देनेवाले बड़े लोगों को चिह्नित कर वैसे दो लोगों पर बैंक सर्टिफिकेट केस करें और वारंट निर्गत कर जेल भेजने का काम करें. यह बैंकों का पैसा लेकर समय पर नहीं देने वालों के लिए सबक होगा. डीडीसी ने बैकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि बैंक केवल कागज पर नहीं, गांवों और पंचायतों में जाकर शिविर लगायें और लोगों को जागरूक कर उसका लाभ दें. ग्रामीणों के बीच बैंकों का संबंध अच्छा बनायें, ताकि बैंक से अगर लोन लें तो उत्सुकता दिखा कर बैंक का पैसा समय पर लौटा सके.
डीडीसी ने निर्देश दिया कि बैंक नीलाम पत्र पदाधिकारी को र्फाम 9 और 10 समय समय दें, ताकि नीलाम पत्र पदाधिकारी को भी पता चल सके कि मेरे यहां मामला आने के बाद लोन लेनेवाले ने पैसा जमा कर दिया है.
बैठक में विशेष रूप से रिजर्व बैंक अॉफ इंडिया के ऋषि रंजन, बैंकों के जिला समन्वयक के अलावा नाबार्ड के डीडीएम, एलडीएम सुधीर शर्मा, जिला सहकारिता पदाधिकारी चद्रजीत खलको समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




