शिक्षकों ने काला बिल्ला लगा कर किया काम

Updated at : 02 Aug 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने काला बिल्ला लगा कर किया काम

कोडरमा : विभिन्न मांगों को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के करीब एक हजार शिक्षकों ने सोमवार से काला बिल्ला लगाकर स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया. राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शिक्षकों का यह विरोध प्रदर्शन पांच अगस्त तक चलेगा. संघ के गोवर्धन यादव, सुदीप सहाय व अश्विनी तिवारी ने […]

विज्ञापन
कोडरमा : विभिन्न मांगों को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के करीब एक हजार शिक्षकों ने सोमवार से काला बिल्ला लगाकर स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया. राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शिक्षकों का यह विरोध प्रदर्शन पांच अगस्त तक चलेगा.
संघ के गोवर्धन यादव, सुदीप सहाय व अश्विनी तिवारी ने बताया कि उनकी मांगों में नवनियुक्त शिक्षकों को सात माह से लंबित वेतन भुगतान अविलंब करने, कैबिनेट से पारित उत्क्रमित वेतनमान लागू करने, जिले में 20 साल से उच्चतर योग्यताधारी शिक्षकों के लंबित प्रोन्नति को लेकर सरकार एक माह की समय सीमा का निर्धारण करें. मुखिया द्वारा शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी पर हस्ताक्षर व अवकाश स्वीकृति से संबंधित जारी निर्देश अविलंब निरस्त करने समेत उत्क्रमित मवि में विज्ञान, भाषा, कला का पद सृजित हों.
पुराने शिक्षकों की वरीयता बनी रहे. इसके लिए नियमावली में संशोधन हो, अनुकंपा पर नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन का लाभ मिले आदि मांगें शामिल हैं. सोमवार को संघ के बैनर तले अधिकतर शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर स्कूल पहुंचे. आंदोलन को सफल बनाने में संघ के संजय सुमन, उपेंद्र वर्मा, गांधी प्रसाद, कौलेश्वर ठाकुर, रविकांत रवि, उमेश सिन्हा, रामचंद्र ठाकुर, सुभाष चंद्रा, विनोद सिन्हा, रणवीर कुमार, दिलीप वर्णवाल, सूरज देव कुमार, प्रदीप प्रसाद, धनेश्वर, गुलाब व अन्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola