गोरियाडीह पहुंची मेडिकल टीम, किया इलाज

Updated at : 31 Jul 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
गोरियाडीह पहुंची मेडिकल टीम, किया इलाज

झुमरीतिलैया : डोमचांच प्रखंड के ढाब पंचायत स्थित गोरियाडीह में चेचक का प्रकोप की खबर ‘प्रभात खबर’ में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली. शनिवार को कोडरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार की अगुवाई में मेडिकल टीम उक्त गांव पहुंची. यहां चेचक से पीड़ित बच्चों के साथ […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : डोमचांच प्रखंड के ढाब पंचायत स्थित गोरियाडीह में चेचक का प्रकोप की खबर ‘प्रभात खबर’ में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली. शनिवार को कोडरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार की अगुवाई में मेडिकल टीम उक्त गांव पहुंची.
यहां चेचक से पीड़ित बच्चों के साथ ही अन्य लोगों का इलाज किया गया. टीम ने चेचक के साथ ही अन्य मौसमी बीमारी से ग्रसित करीब 40 ग्रामीणों का इलाज किया, वहीं 23 ग्रामीणों को स्लाइन चढ़ाया गया. चिकित्सा पदाधिकारी ने ग्रामीणों को पानी उबाल कर पीने व स्वच्छता पर ध्यान रखने को कहा. मौके पर मिथलेश कुमार, सुमित्रा देवी, शर्मिला देवी, पुष्पा कुमारी, सुनील कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola