पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए आये 10 मामले

Updated at : 29 Jul 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए आये 10 मामले

जिलास्तरीय विशेषज्ञ आकलन समिति की बैठक पर्यावरण स्वीकृति के लिए ‘दिया’ को प्रस्ताव भेजने का लिया गया निर्णय समिति ने सभी आवेदकों के कागजातों की जांच कर अन्य जरूरी कागजात मांगे कोडरमा बाजार : जिलास्तरीय विशेषज्ञ आकलन समिति (डीयक) की बैठक गुरुवार को जिला खनन कार्यालय में समिति के अध्यक्ष सह लघु सिंचाई विभाग के […]

विज्ञापन
जिलास्तरीय विशेषज्ञ आकलन समिति की बैठक
पर्यावरण स्वीकृति के लिए
‘दिया’ को प्रस्ताव भेजने का
लिया गया निर्णय
समिति ने सभी आवेदकों के कागजातों की जांच कर अन्य जरूरी कागजात मांगे
कोडरमा बाजार : जिलास्तरीय विशेषज्ञ आकलन समिति (डीयक) की बैठक गुरुवार को जिला खनन कार्यालय में समिति के अध्यक्ष सह लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता पारस कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलास्तरीय पर्यावरणीय समाघात निर्धारण प्राधिकरण (दिया) से हस्तांतरित पत्थर खनन लीज से संबंधित पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 10 मामले आये.
इसमें खरखार स्टोन माइंस, खेसमी स्टोन माइंस देवीपुर, डोमचांच स्टोन माइंस डोमचांच, खेसमी स्टोन माइंस नगर खारा, रायडीह स्टोन माइंस डोमचांच, पुरनाडीह स्टोन माइंस, खेसमी स्टोन माइंस झुमरीतिलैया, डोमचांच स्टोन माइंस डोमचांच, त्रिदेव पत्थर उद्योग स्टोन माइंस, खेसमी स्टोन माइंस तिलैया के मामले शामिल थे. समिति द्वारा सभी आवेदकों के कागजातों की जांच कर अन्य जरूरी कागजातों की मांग की गयी.
इसके बाद सभी आवेदनों पर पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव दिया को भेजने का निर्णय लिया गया. मौके पर डीएमओ राजेश लकड़ा, सीएस डाॅ बीपी चौरसिया, क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रदूषण पर्षद अनजान, सदस्य उप निदेशक भूतत्व विजय कुमार ओझा, डॉ एनआर सिंह, अभिजीत, एके सिंह, सत्येंद्र कुमार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola