बच्चे सहयोग की भावना रखें : डीसी
Updated at : 27 Jul 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय सभागार में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने किया. मौके पर ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसिमें, ग्रिजली एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन अरुण मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह, सीइओ प्रकाश गुप्ता, […]
विज्ञापन
कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय सभागार में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने किया. मौके पर ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसिमें, ग्रिजली एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन अरुण मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह, सीइओ प्रकाश गुप्ता, ग्रिजली बीएड कॉलेज की प्राचार्या संजीता कुमारी,
बचपन प्ले स्कूल की प्राचार्या अल्पना तिवारी समेत कई अभिभावक उपस्थित थे. प्राचार्य ने सफल छात्रों को शुभकामना देते हुए आयोजन की सार्थकता पर प्रकाश डाला. मौके पर डीसी ने कहा कि बच्चे एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना नहीं रखकर सहयोग की भावना रखें. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि आप अपने बच्चों की प्रतिभा पर भरोसा रखें. इस तरह के आयोजन के लिए उन्होंने विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया. मौके पर डीसी की पत्नी स्टेफी टेरेसा मुर्मू ने विद्यालय के नवनिर्मित ‘पाकशाला’ का उदघाटन भी किया.
मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रजनीश, शुभम, धीरेंद्र, प्रिंस, ऋतिक व उनके मित्रों ने गणेश वंदना पर आधारित नृत्य, दिव्यांशी, अदिति, दृष्टि सिरमौर तथा उनके मित्रों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य तथा छात्रा संस्कृति सहाय के एकल नृत्य ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार सिंह, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक उत्तम कुमार लाहा, वीडी नष्कर, तुषार राय चौधरी, शिक्षिका नीरजा, अनीता, दीपा सिंह, मोहित द्विवेदी, यमुना प्रसाद सिंह, राजीव रंजन कौसिक, कुमोद झा, अनुपमा पाठक, अरातृका, सिलाची, कुमार राजीव, अभिजित आनंद, सुरजीत पॉल, मास्टर रवि, मनोज कुमार सिन्हा, कामरान खान, शैलेश पांडेय, सीके सिन्हा, एस बोस, डीएल पटेल, सारिका, सूर्य मणि सिंह, संजय कुमार सिन्हा, अमरनाथ झा, अजय जैन, छात्र स्वयं सेवक ऋषभ, रंजीत, धीरज, अपूर्व, फुरकान अली समेत समस्त विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही. संचालन शिक्षिका प्रीति व अरफिना ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक संजीव कुमार जायसवाल ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




