राज्य सरकार हर क्षेत्र में विफल: अन्नपूर्णा

Updated at : 27 Jul 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार हर क्षेत्र में विफल: अन्नपूर्णा

डोमचांच : पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी मंगलवार को प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव के आवास पहुंची. इस दौरान पूर्व मंत्री ने प्रमुख से हालचाल लेते हुए पिछले दिनों टीपीसी के नाम पर की गयी पोस्टरबाजी की जानकारी ली. बातचीत के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अमीरों की सरकार है. इस सरकार […]

विज्ञापन
डोमचांच : पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी मंगलवार को प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव के आवास पहुंची. इस दौरान पूर्व मंत्री ने प्रमुख से हालचाल लेते हुए पिछले दिनों टीपीसी के नाम पर की गयी पोस्टरबाजी की जानकारी ली. बातचीत के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अमीरों की सरकार है. इस सरकार में व्यवसायी सुरक्षित नहीं है. खुलेआम टीपीसी द्वारा प्रमुख व व्यवसायी के घर परचा साट कर लेवी की मांग की जा रही है.
फिर भी अब तक कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में विफल है. रघुवर सरकार गरीबों के हित में कोई काम नहीं कर रही है. सरकार अभी तक गरीबों को राशन कार्ड तक मुहैया कराने में विफल रही है. मौके पर मनोज रजक, बैजनाथ यादव, शिवनाथ यादव, राम सुमेरा पहलवान, गुड्डू यादव, सुनील कुमार, धर्मेंद्र यादव, जीतेंद्र यादव मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola