सुरक्षा सीआइएसएफ की जिम्मेवारी
Updated at : 27 Jul 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

सीआइएसएफ के महानिरीक्षक पहुंचे बांझेडीह प्लांट, किया निरीक्षण सीआइएसएफ इकाई कार्यालय, अग्नि सुरक्षा शाखा की बैरक, भंडार व कैंटीन का किया निरीक्षण जयनगर : सीआइएसएफ पूर्वी खंड पटना के महानिरीक्षक अनिल कुमार मंगलवार को बांझेडीह पावर प्लांट पहुंचे. प्लांट पहुंचने पर सीआइएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आॅनर दिया. मौके पर श्री कुमार ने […]
विज्ञापन
सीआइएसएफ के महानिरीक्षक पहुंचे बांझेडीह प्लांट, किया निरीक्षण
सीआइएसएफ इकाई कार्यालय, अग्नि सुरक्षा शाखा की बैरक, भंडार व कैंटीन का किया निरीक्षण
जयनगर : सीआइएसएफ पूर्वी खंड पटना के महानिरीक्षक अनिल कुमार मंगलवार को बांझेडीह पावर प्लांट पहुंचे. प्लांट पहुंचने पर सीआइएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आॅनर दिया. मौके पर श्री कुमार ने प्लांट का निरीक्षण किया.
इसके बाद श्री कुमार ने डीवीसी के मुख्य अभियंता एमके झा व अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा की बिंदुओं पर बैठक कर चर्चा की. उन्होंने सीआइएसएफ इकाई कार्यालय, अग्नि सुरक्षा शाखा के बैरक, भंडार व कैंटीन का निरीक्षण किया. मौके पर अग्नि शाखा के जवानों ने मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया. श्री कुमार ने कमांडेट अधिकारियों व जवानों के साथ बैठ कर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्र की संपति की सुरक्षा सीआइएसएफ की जिम्मेवारी है. जवान अपने कर्तव्यों का निर्वाह्नमुस्तैदी के साथ करें. संध्या पहर सीआइएसएफ संरक्षिका द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इसमें शामिल प्रतिभागियों को महानिरीक्षक श्री कुमार की पत्नी प्रेरणा पुंच ने पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में संरक्षिका की अध्यक्ष नीलिमा सिंह, सदस्य आरती व आशा सिंह ने भाग लिया.
मौके पर अग्नि शाखा में सहायक कमांडेट कमलेश कुमार, निरीक्षक एसएस राठौड़, निरीक्षक अग्नि मनोज कुमार, उपनि जेड ए खान, उपनि अग्नि रमेश कुमार, संजय कुमार, सअनि विष्णुदेव कुमार, एसके पांडेय, केएन तिवारी, राकेश कुमार, गजेंद्र उरांव, सुमित कुमार, एनएन शर्मा, किशोर सिंह, राजेंद्र सिंह, जयराम शर्मा, अनय कुमार, रूप सिंह, मनोज कुमार प्रसाद, ललित मोहन, मुकेश कुमार सिंह, संदीप समेत भारी संख्या में जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




