लोगों को किया गया जागरूक

Updated at : 26 Jul 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों को किया गया जागरूक

चार दिवसीय शराब विरोधी अभियान संपन्न चंदवारा : दामोदर महिला मंडल संघ चंदवारा द्वारा चलाया गया चार दिवसीय शराब विरोधी जागरूकता अभियान सोमवार को संपन्न हुआ. अभियान में महिलाओं ने बेंदी, चौड़ी चट्टान आदि गांवों में नारे व गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. अभियान में तिलैया डैम ओपी के सहयोग से पोकडंडा […]

विज्ञापन
चार दिवसीय शराब विरोधी अभियान संपन्न
चंदवारा : दामोदर महिला मंडल संघ चंदवारा द्वारा चलाया गया चार दिवसीय शराब विरोधी जागरूकता अभियान सोमवार को संपन्न हुआ. अभियान में महिलाओं ने बेंदी, चौड़ी चट्टान आदि गांवों में नारे व गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. अभियान में तिलैया डैम ओपी के सहयोग से पोकडंडा गांव से 25 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया.
जबकि चंदवारा थाना के सहयोग से भी कई भट्ठियों को नष्ट किया गया. यह अभियान मदनगुंडी, उरवां, पथलगढा, पिपराडीह, हरली बिसोडीह, कांको,कांटी, खांड़ी, थाम, भोंडो, आरागारो, बड़कीधमराय, चंदवारा पूर्वी, चंदवारा पश्चिमी, तिलैया बस्ती, इंदरवा बस्ती, मडुआटांड व झलपो में चलाया गया. अभियान को सफल बनाने में दामोदर महिला मंडल की अध्यक्ष कुमारी रागनी रंजन, सचिव गायत्री देवी, कोषाध्यक्ष मंजु देवी, मीना देवी, उमा देवी, देवंती देवी, बबीता देवी, बढ़नी देवी, सरिता देवी, सारो देवी, सावित्री देवी, झलिया देवी, गुंजरी देवी, चांदो देवी, फुलवा देवी आदि शामिल थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola