कोडरमा : चर्चित सुभद्रा देवी हत्याकांड मामले में प्रो राजेश्वर मिश्रा को आजीवन कारावास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2016 4:48 PM
।। प्रतिनिधि ।। कोडरमा बाजार : प्रथम जिला जज रामाशंकर सिंह की अदालत ने मंगलवार को हत्या के एक मामले (सत्रवाद संख्या 32/2012) में जेजे कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आर मिश्रा (राजेश्वर मिश्रा) को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. प्रोफेसर पर अदालत ने जुर्माना भी लगाया है. मामला वर्ष 2011 के चर्चित […]
।। प्रतिनिधि ।।
कोडरमा बाजार : प्रथम जिला जज रामाशंकर सिंह की अदालत ने मंगलवार को हत्या के एक मामले (सत्रवाद संख्या 32/2012) में जेजे कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आर मिश्रा (राजेश्वर मिश्रा) को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. प्रोफेसर पर अदालत ने जुर्माना भी लगाया है. मामला वर्ष 2011 के चर्चित हत्याकांड से जुड़ा है. महिला सुभद्रा देवी का शव प्रोफेसर के घर में मिला था. इस मामले में प्रो. के विरुद्व केस दर्ज हुआ था. इस हाई प्रोफाइल मामले में मंगलवार को फैसला होने के कारण जिला जज प्रथम की अदालत में काफी भीड़ जमा थी. अदालत ने पिछले एक जून को ही प्रोफेसर को दोषी करार दिया था, जबकि सजा मुकर्रर करने के लिए 14 जून की तिथि निर्धारित की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










