कैमरा चमका, तो आनन-फानन में शव को हटाया

Updated at : 14 Jun 2016 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
कैमरा चमका, तो आनन-फानन में शव को हटाया

कोडरमा बाजार : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान किसी की मौत हो जाये, तो शव के साथ किस तरह का अमानवीय व्यवहार किया जाता है, उसे समझने के लिए एक तसवीर काफी है. बताया जाता है कि बीते 30 मई को असनाबाद निवासी 45 वर्षीय चेतलाल राणा को बीमार अवस्था में सदर अस्पताल के […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान किसी की मौत हो जाये, तो शव के साथ किस तरह का अमानवीय व्यवहार किया जाता है, उसे समझने के लिए एक तसवीर काफी है. बताया जाता है कि बीते 30 मई को असनाबाद निवासी 45 वर्षीय चेतलाल राणा को बीमार अवस्था में सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में भरती कराया गया था. उसका इलाज भी चला.
अस्पताल रिकॉर्ड के मुताबिक, रविवार की शाम 6:45 बजे उसकी मौत हो गयी. मगर अस्पताल प्रबंधन ने उसके शव को वार्ड से हटाने की जहमत नहीं की. इसके कारण उक्त शव रविवार रात से लेकर सोमवार दोपहर तक लगभग 16 घंटे उसी वार्ड के बेड पर पड़ा रहा.
उक्त वार्ड में कई मरीज भरती भी हैं और उक्त मरीज की मौत की सूचना भी अन्य मरीजों के परिजनों द्वारा दी गयी. इसके बावजूद शव को वहां से अन्यत्र हटाने या उसके परिजनों को सूचना देना किसी ने मुनासिब नहीं समझा. सोमवार को जब इसकी सूचना पत्रकारों को मिली और कैमरा चमका, तब आनन-फानन में कोडरमा थाना और मृतक के परिजनों की इसकी सूचना दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola