कोडरमा के तिलैया में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, रखा सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
fire in tilaiya

तिलैया में फर्नीचर गोदाम में लगी आग

Koderma News: कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र मंगलवार सुबह फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट तार में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका. इससे जुड़ी पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Koderma News: झारखंड के कोडरमा के झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र के करमा अंबाकोला रोड में जेम्स स्कूल के पास मंगलवार सुबह करीब तीन बजे एक फर्नीचर गोदाम और घर में भीषण आग लग गई. आग जनी की घटना में गोदाम में रखा लकड़ी का फर्नीचर, लोहे का आलमीरा, फ्रीज, कूलर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. गोदाम मालिक के अनुसार आगजनी की इस घटना में करीब 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

आग पर पाया गया काबू 

घटना की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था. आग लगने का कारण गोदाम व घर के छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट की तार में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है. 

स्थानीय लोगों ने गोदाम मालिक को जानकारी दी 

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट जैसीआवाज सुनाई दी और तेज रौशनी फैली. लोगों को जब तक कुछ समझ आता आग फैल चुकी थी. लोगों ने तत्काल गोदाम मालिक मो. जफीर निवासी करमा को घटना की सूचना दी, गोदाम में लकड़ी का फर्नीचर होने के कारण आग तेजी से फैलती गयी. इस बीच सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. विभाग की टीम ने दो गाड़ियों से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.  

गोदाम मालिक ने क्या कहा 

गोदाम मालिक मो. जफीर ने बताया कि घटना के समय वे यहां नहीं थे. वे हजारीबाग के बरही में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. घटना की जानकारी मिलने पर वे पहुंचे तब तक काफी नुकसान हो गया था. उनके अनुसार गोदाम में लकड़ी का फर्नीचर के अलावा लोहे का आलमारी, फ्रिज, कूलर सहित अन्य सामान रखा था.

बिजली विभाग की अनदेखी पर नाराजगी

स्थानीय लोगों के अनुसार शार्ट सर्किट की इस घटना के लिए पूरी तरह बिजली विभाग जिम्मेदार है. इलाके में घर की छतों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का नंगा तार काफी नीचे से गया है. ऐसे में अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों ने बताया कि तार को यहां से हटाने या अन्य व्यवस्था बनाने को लेकर कई बार विभाग को लिखित शिकायत की गई, पर कोई सुनवाई नहीं हुई. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव ने भी घटना के बादबिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. नंगा तार हटाकर कवर करने सहित अन्य मांग को लेकर कई बार आवेदन दिया गया, पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया.उन्होंने यहां से तत्काल 11 हजार वोल्ट की तार को हटाने की मांग की. 

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की लाइफ लाइन सुवर्णरेखा को गंदा कर रहे 9 बड़े नालों का पानी, अधर में लटका 72 करोड़ के एसटीपी का निर्माण 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola