वट सावित्री पूजा प्रेम का प्रतीक
Updated at : 05 Jun 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

सुहागिनों ने की अमर सुहाग की कामना कोडरमा बाजार : जिला मुख्यालय स्थित कोडरमा बाजार सहित झुमरीतिलैया, जयनगर, मरकच्चो, डोमचांच आदि क्षेत्रों में वट सावित्री पूजा पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई. सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर शनिवार की सुबह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना विधिवत कर वृक्ष के फेरे […]
विज्ञापन
सुहागिनों ने की अमर सुहाग की कामना
कोडरमा बाजार : जिला मुख्यालय स्थित कोडरमा बाजार सहित झुमरीतिलैया, जयनगर, मरकच्चो, डोमचांच आदि क्षेत्रों में वट सावित्री पूजा पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई. सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर शनिवार की सुबह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना विधिवत कर वृक्ष के फेरे लिये और ईश्वर से अमर सुहाग की कामना की.जिला मुख्यालय स्थित कोडरमा थाना परिसर में अवस्थित वटवृक्ष के समीप कोडरमा विधायक सह राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने भी वैदिक मंत्रोउच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर अमर सुहाग की कामना की.
मौके पर डॉ यादव ने राज्य के सभी सुहागिन महिलाओं को वट सावित्री पूजा की शुभकामना देते हुए कहा की वट सावित्री पूजा ,पति पत्नी के बीच अटूट प्रेम समर्पण और त्याग का प्रतीक है. मौके पर थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजीव समीर, पंकज सिंह सहित भारी संख्या महिलाएं मौजूद थीं.
झुमरीतिलैया. शहर के विभिन्न वट वृक्षों के नीचे सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु होने की कामना करते हुए पूजा अर्चना की.
पुराणों की मानें तो इसी दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस मांग लायी थी. तब से वट सावित्री की पूजा की परंपरा शुरू हुई. उल्लेखनीय है कि इसी दिन भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था. इसे लेकर गांधी स्कूल रोड स्थित शनिमंदिर मे शनिदेव को 56भोग का प्रसाद चढाया गया.
पुजारी पुषाराम भार्गव ने बताया कि शनिदेव की पूजा करने से सभी ग्रह शांत होते है.उन्होंने यह भी बताया कि हनुमान जी शनिदेव के परम मित्र थे इसलिए हनुमान की पूजा करने वालो से भी शनि देव प्रसन्न रहते है. इधर डोमचांच में भी वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं की उमड़ी भीड़.
डोमचांच, महथाडीह, तेतरियाडीह, बंगाखलार, बंगाय, महेशपुर, नावाडीह, बेहराडीह, सपही आदि क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




