सड़क दुर्घटना में तीन घायल, दो गंभीर
Updated at : 05 Jun 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र अंतर्गत माइनिंग स्कूल के समीप एक कार (जेएच02 एडी-4961) और मोटरसाइकिल (जेएच12एफ-7199) के बीच हुई जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार फुलवरिया निवासी देवेंद्र गंझू (पिता अर्जुन गंझु) विजय बिरहोर और हरि सिंह (पिता भुनेश्वर सिंह) बुरी तरह घायल हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र अंतर्गत माइनिंग स्कूल के समीप एक कार (जेएच02 एडी-4961) और मोटरसाइकिल (जेएच12एफ-7199) के बीच हुई जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार फुलवरिया निवासी देवेंद्र गंझू (पिता अर्जुन गंझु) विजय बिरहोर और हरि सिंह (पिता भुनेश्वर सिंह) बुरी तरह घायल हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गये. घटना के संबंध में बताया जाता है की मोटरसाइकिल सवार कोडरमा घाटी की ओर जा रहे थे, जबकि कार कोडरमा की ओर आ रही थी.
घटनास्थल पर आमने सामने से टक्कर हो जाने के कारण उक्त घटना घटी. तीनों घायलों का इलाज़ सदर अस्पताल में किया गया.
घायलों में विजय बिरहोर और देवेंद्र गंझू की स्थिति गंभीर बतायी जाती है .गंभीर रूप से घायल दोनों को रिम्स रेफर किया गया. इधर कोडरमा पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




