तिलैया में सिपाही के घर हजारों की चोरी

Updated at : 31 May 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
तिलैया में सिपाही के घर हजारों की चोरी

झुमरीतिलैया : शहर में पुलिसकर्मियों के घर भी सुरक्षित नहीं हैं. बीती रात चोरों ने शहर के वार्ड नंबर 22 चित्रगुप्त नगर स्थित सिपाही के मकान को निशाना बनाया और आभूषण के साथ हजारों रुपये की चोरी कर ली. बताया गया कि देवघर के जसीडीह में कार्यरत सिपाही राजीव दीक्षित का परिवार बीती रात अपने […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : शहर में पुलिसकर्मियों के घर भी सुरक्षित नहीं हैं. बीती रात चोरों ने शहर के वार्ड नंबर 22 चित्रगुप्त नगर स्थित सिपाही के मकान को निशाना बनाया और आभूषण के साथ हजारों रुपये की चोरी कर ली. बताया गया कि देवघर के जसीडीह में कार्यरत सिपाही राजीव दीक्षित का परिवार बीती रात अपने घर की छत पर सोया हुआ था.
चोर खिड़की का ग्रील खोल कर अंदर घुसे और आलमीरे से 25 ग्राम सोना के अलावा चांदी के आभूषण व तीन हजार नकद ले गये. सूटकेस व बैग को चोरों ने बाहर खेत में फेंक दिया. घटना की सूचना पर तिलैया थाना के एसआइ बलदेव चातर पहुंचे व जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola