शराबबंदी को लेकर हुई बैठक, निकाली गयी रैली

Updated at : 26 May 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी को लेकर हुई बैठक, निकाली गयी रैली

कोडरमा : झुमरी पंचायत के झुमरी गांव में देवी मंडप के प्रांगण में शराबबंदी को लेकर इंसाफ की बैठक हुई. बैठक में सदस्यता अभियान चलाकर इंसाफ के पदाधिकारियों का चयन हुआ. इसमें अध्यक्ष कांती देवी, सचिव दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अनूप यादव उपमुखिया व गिरजा देवी, कोषाध्यक्ष बसंती देवी को बनाया गया. सदस्यता कार्यक्रम के बाद […]

विज्ञापन
कोडरमा : झुमरी पंचायत के झुमरी गांव में देवी मंडप के प्रांगण में शराबबंदी को लेकर इंसाफ की बैठक हुई. बैठक में सदस्यता अभियान चलाकर इंसाफ के पदाधिकारियों का चयन हुआ. इसमें अध्यक्ष कांती देवी, सचिव दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अनूप यादव उपमुखिया व गिरजा देवी, कोषाध्यक्ष बसंती देवी को बनाया गया.
सदस्यता कार्यक्रम के बाद उपस्थित इंसाफ के सदस्यों व पदाधिकारियों ने शराबबंदी लागू करने हेतु चेतावनी रैली निकाली गयी, जो झुमरी, करमा, महुंडरा होते हुए झुमरी मेन रोड जाकर समाप्त हुआ. इसमें सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल थे. इस दौरान कई जगहों से शराब बरामद कर नष्ट कर दिया गया.
मौके पर इंसाफ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार यादव व महासचिव संजय कुमार शर्मा ने कहा कि महिला शक्ति ही शराबबंदी को लागू करा सकती है. शराब पीकर शराबी लोग महिलाओं के साथ जुल्म शोषण व अत्याचार करते हैं, जो किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जा सकता है. इंसाफ का गठन महिलाओं के मान-सम्मान व सुरक्षा के लिए हुआ है. इसके लिए इंसाफ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसी भी हद तक संघर्ष के लिए तैयार हैं.
सभा को इंसाफ चाराडीह के अध्यक्ष उमा देवी ने भी संबोधित किया. मौके पर रिंकी देवी, अनूप यादव, अशोक यादव, राजकुमारी देवी, सुकरी देवी, प्रमिला देवी, कैलाश देवी, मुनवा देवी, गिरजा देवी, शांति देवी, मंजु देवी, शीला देवी, मुद्रिका देवी, राधिया देवी, शांति देवी, गौरवी देवी, कपूरवा देवी, लीला देवी, भुवनेश्वरी देवी, कैली देवी, जुगली देवी समेत सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola