जश्न में एक करोड़ खर्च

कोडरमा : पूरे जिले में जश्न के साथ लोगों ने नव वर्ष का स्वागत किया. जिले भर के विभिन्न पिकनिक स्थलों पर सुबह से लोगों की भीड़ जमी रही तो घरों में भी लोगों ने मिनी पिकनिक का आनंद लिया. तिलैया डैम से लेकर सतगावां का पेट्रो जल प्रपात हो या मरकच्चो में नया बना […]
कोडरमा : पूरे जिले में जश्न के साथ लोगों ने नव वर्ष का स्वागत किया. जिले भर के विभिन्न पिकनिक स्थलों पर सुबह से लोगों की भीड़ जमी रही तो घरों में भी लोगों ने मिनी पिकनिक का आनंद लिया.
तिलैया डैम से लेकर सतगावां का पेट्रो जल प्रपात हो या मरकच्चो में नया बना पचखेरो जलाशय जिले के पिकनिक स्थल लोगों की भीड़ से गुलजार रहे. इधर, एक अनुमान के मुताबिक नये साल के जश्न में जिले के लोगों ने एक करोड़ रुपये खर्च कर डाले.
बाजारों में मटन से लेकर चिकन तक की खूब मांग रही तो इसके अलावा मछली पसंद करने वाले लोगों ने इसकी खरीदारी की. वहीं लाल परी (शराब) के शौकीनों का नव वर्ष इसके बिना कैसे होता. ऐसे में जिले के शराब दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी. लोग लाखों का शराब गटक गये. इससे इतर कुछ लोगों ने शाकाहारी ही खाना पसंद किया. पनीर से लेकर अन्य चीजों की भी खूब मांग रही.
शांतिपूर्वक मनाया नववर्ष
कोडरमा, झुमरीतिलैया, जयनगर, मरकच्चो, डोमचांच, चंदवारा, सतगावां में लोगों ने नव वर्ष-2014 का शांति पूर्वक जश्न मनाया. कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. हालांकि पिकनिक स्थलों पर युवकों की टोली दोपहिया वाहनों पर स्टंट करती जरूर दिखी, पर हादसे की खबर नहीं है.
इसके अलावा पूरे परिवार के साथ लोगों ने नव वर्ष पर सामूहिक भोज कर जश्न मनाया. लोग बच्चों के साथ पिकनिक स्थलों पर पहुंचे.
नव वर्ष के स्वागत में लोगों ने यूं लगभग एक करोड़ खर्च कर डाले. कोडरमा हो या झुमरीतिलैया, या फिर डोमचांच या मरकच्चो सभी जगहों पर बूचड़खानों पर उमड़ी भीड़ यह बता रही थी कि बिक्री जोरों पर है. कई जगहों पर लोगों ने नंबर लगाकर घंटों इंतजार के बाद मटन की खरीदारी की.
कोडरमा व झुमरीतिलैया में ही लगभग 30 लाख के मटन-चिकन बिक गए. पशुपालन विभाग के एक अधिकारी की ही मानें तो यह आंकड़ा सही है. उनका तर्क था एक दुकानदार ने कम से कम 70 से 80 बकरों की बिक्री की है. यही नहीं झुमरीतिलैया के एक दुकानदार ने तो लगभग 100 बकरों का मीट बेच डाला. वहीं जिले के अन्य प्रखंडों में भी लाखों के मटन बिके.
इसके अलावा शराब पर लोगों ने करीब 30 लाख रुपये खर्च कर डाले. मटन-चिकन बनाने का अन्य आइटम पर रुपये खर्च हुए सो अलग. इसके अलावा पिकनिक स्थलों पर जाने के लिए वाहन का किराया अलग से शामिल होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




