निबंधन कार्यालय में सिर्फ चपरासी, कुर्सियां खाली

Published at :24 Dec 2013 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
निबंधन कार्यालय में सिर्फ चपरासी, कुर्सियां खाली

कोडरमा बाजार : कोडरमा जिले के कई सरकारी कार्यालय राम भरोसे चल रहे हैं. सोमवार को समाहरणालय स्थित निबंधक सहयोग समितियां के कार्यालय में केवल कुर्सियां ही नजर आयीं. इस कार्यालय के सहायक निबंधक चंद्रजीत खलको, सहायक बहादुर राम, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पंकज कुमार डय़ूटी से नदारद दिखे. कार्यालय में केवल चपरासी हसीबुल रहमान ही […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : कोडरमा जिले के कई सरकारी कार्यालय राम भरोसे चल रहे हैं. सोमवार को समाहरणालय स्थित निबंधक सहयोग समितियां के कार्यालय में केवल कुर्सियां ही नजर आयीं.

इस कार्यालय के सहायक निबंधक चंद्रजीत खलको, सहायक बहादुर राम, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पंकज कुमार डय़ूटी से नदारद दिखे. कार्यालय में केवल चपरासी हसीबुल रहमान ही नजर आये.

यह केवल एक कार्यालय की स्थिति नहीं है, बल्कि हाल के दिनों में समाहरणालय के कई कार्यालयों में ऐसी स्थिति आये दिन देखने को मिल रही है. कार्यालय में अधिकारियों व बाबुओं के नहीं रहने से इस ठंड के मौसम में दूर दराज से आने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola