जिंगल वेल.. की धुन पर थिरके बच्चे

Published at :24 Dec 2013 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
जिंगल वेल.. की धुन पर थिरके बच्चे

झुमरीतिलैया : क्लरोफिल स्कूल के बच्चे सोमवार को जिंगल वेल.., जिंगल वेल.. की धुन पर खूब थिरके. अवसर था वार्षिकोत्सव सह स्पोर्ट्स डे का. बच्चों ने नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. प्रतिभा को निखारने की […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : क्लरोफिल स्कूल के बच्चे सोमवार को जिंगल वेल.., जिंगल वेल.. की धुन पर खूब थिरके. अवसर था वार्षिकोत्सव सह स्पोर्ट्स डे का. बच्चों ने नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. प्रतिभा को निखारने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि यह विद्यालय दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है. वहीं विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि स्कूल के बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय प्रबंधन का कार्य दोनों सराहनीय है. त्याग और सेवा के भाव से शिक्षा के क्षेत्र में सभी प्रयास हो, तो निश्चय ही बच्चे के भविष्य निर्माण को गति मिलेगी.

इस दौरान कठपुतली रेस, बिंदिया चिपकाओ रेस, मुखौटा रेस, जोकर की नाक रेस, बॉल ऑन द स्टिक, वर्णमाला दौड़, बाधा दौड़ आदि प्रतियोगिता हुई. अंत में जिंगल वेल.., जिंगल वेल..जिंगल ऑल द वेल गाने पर सांता क्लॉज ने बच्चों से हाथ मिलाया और टॉफी दिया.

मौके पर स्कूल के निदेशक अजय अग्रवाल, प्रिंसिपल कंचन अग्रवाल, पंकज सहाय, सीमा जैन, अर्चना, प्रीति, मौसमी, नौसवा, रीनू, प्रांजली, मीतु, कोमल, सोमा, नाजनीत, रानू, शालिनी, पारूल, रोटरी क्लब के महेश दारूका, भाविप के मधुसुदन दारूका, इनर व्हील अध्यक्ष ज्योति पुजारा, केडीसीए सचिव प्रदीप छाबड़ा आदि थे.

प्रतियोगिता के विजेता : कठपुतली रेस में प्रथम श्रेयांश, सभ्या, द्वितीय दिशांश, नीतीश व तृतीय जसकरण व हिमांशु रहे. बिंदिया चिपकाओ रेस में प्रथम अनुप्रिया, द्वितीय प्रत्यूष, तृतीय विपुल मोदी रहे. मुखौटा रेस में प्रथम अनिकेत, द्वितीय पलक, तृतीय अयान कासिफ, जोकर की नाक रेस में प्रथम मुस्कान, द्वितीय पलक व तृतीय अयान कासी,, बॉल आन स्टिक रेस में प्रथम यश सिंह, द्वितीय शोर्या कुमार, तृतीय निखिल सिंह, वर्णमाला दौड़ में प्रथम पीयूष, द्वितीय नंदिनी, तृतीय सुरजीत, बाधा दौड़ में प्रथम मुकुंद, द्वितीय मासूमा, तृतीय गुरलीन रहे. विजेताओं को मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक अमित यादव ने मेडल पहना कर सम्मानित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola