ऐतिहासिक होगी मोदी की रैली

Published at :20 Dec 2013 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
ऐतिहासिक होगी मोदी की रैली

प्रचार-प्रसार में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता, लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा झुमरीतिलैया : नरेंद्र मोदी की 29 दिसंबर को रांची में होने वाली विजय संकल्प रैली को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हैं. गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया गया, नुक्कड़ सभा की गयी और लोगों के बीच आमंत्रण […]

विज्ञापन

प्रचार-प्रसार में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता, लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा

झुमरीतिलैया : नरेंद्र मोदी की 29 दिसंबर को रांची में होने वाली विजय संकल्प रैली को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हैं. गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया गया, नुक्कड़ सभा की गयी और लोगों के बीच आमंत्रण पत्र बांटे गये.

झंडा चौक पर नुक्कड़ सभा में गांडेय के पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी. देश की जनता कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण महंगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त है. जनता बदलाव चाह रही है. देश का विकास नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं.

किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से देश की जनता त्रस्त है. अमेरिका में भारत की राजनयिक देवयानी का जो अपमान हुआ है, वह भारत की कमजोरी विदेश नीति का फल है. उन्होंने कहा कि देश का विकास नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं.

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश राम ने कहा कि रैली को लेकर जनता में उत्साह है. इस उत्साह को रांची तक पहुंचाना है. सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी ने की व संचालन जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण ने किया. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनाथ सिंह, रवि मोदी, विजय राम, राजकिशोर प्रसाद, यदुनंदन पाठक, जयमंगल राय, संत कुमार, अजय झा, सुभाष मोदी, ललन प्रसाद, विकास जैन, विशाल भदानी, कुणाल आदि मौजूद थे.

भाजपाइयों ने बांटे निमंत्रण पत्र :

मरकच्चो : 29 दिसंबर को रांची में होनेवाली नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिमरिया, दशारो, जामू, मुर्कमनाय, नावाडीह, लालूडीह आदि गांवों में निमंत्रण पत्र का वितरण किया. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष विनय यादव, राजेंद्र यादव, त्रिभुवन पांडेय, प्रकाश पोद्दार, निरंजन पांडेय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola