घटना के बाद कोरम पूरा करती है पुलिस

Updated at : 02 Feb 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
घटना के बाद कोरम पूरा करती है पुलिस

झुमरीतिलैया : जिले के किसी थाना क्षेत्र में अपराधिक घटना हो, तो पुलिस तुरंत सक्रियता दिखाती है. लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा करने के अलावा कुछ नहीं होता़ इसमें सबसे खराब हाल इन दिनों तिलैया थाना पुलिस की है. बात चाहे पहले की हो या फिर जिले में नये एसपी के रूप […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : जिले के किसी थाना क्षेत्र में अपराधिक घटना हो, तो पुलिस तुरंत सक्रियता दिखाती है. लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा करने के अलावा कुछ नहीं होता़ इसमें सबसे खराब हाल इन दिनों तिलैया थाना पुलिस की है. बात चाहे पहले की हो या फिर जिले में नये एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले जी क्रांति कुमार के कुछ दिन के कार्यकाल की.
अन्य पदाधिकारियों से अलग नये एसपी ने तुरंत थाना प्रभारी राजवल्लभ पासवान को बुलाकर शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाने, जहां-तहां खड़े वाहनों को जब्त करने व अवैध शराब की बिक्री व सरेआम शराब के पीने पर रोक लगाने का निर्देश दिया था़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुछ मोटरसाइकिल जब्त कर खानापूर्ति की गयी, तो कुछ होटलों में हुई छापामारी में न तो गिरफ्तारी हुई और न ही बरामदगी़ बड़ा सवाल है कि शहर के अधिकतर होटलों में खुलेआम शराब परोसा जाता है, पर पुलिस ने जब छापामारी की, तो सब कुछ ठीक मिला़ हालांकि, अपराध के बाद भी पुलिस का रवैया कुछ ऐसा ही रहता है. माइका कारोबारी के साथ 1.20 लाख रुपये की लूट के बाद पुलिस ने कई जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, पर इसमें भी कोताही होती दिखी़ ओवरलोड वाहन को भी पुलिसकर्मी सही से रोक नहीं पा रहे थे.
शहर में हड़कंप, नहीं होती गिरफ्तारी: दिनदहाड़े लूट की घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा है.वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं. इसके पहले भी झंडा चौक के पास बीओआइ शाखा के सामने गुमो के एक व्यक्ति से दो लाख रुपये लूट लिए गये थे़ व्यक्ति अपनी बेटी शादी के लिए पैसा निकाल कर जा रहा था़ इस मामले में भी पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी़ इसके बाद शहर के एलआइसी आॅफिस के सामने एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की छिनतई के मामले में पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है.
फोन नहीं उठाते हैं थाना प्रभारी: तिलैया पुलिस की कार्यप्रणाली पर इसलिए भी सवाल उठते रहे हैं कि मौके पर थाना प्रभारी राजवल्लभ पासवान अपना मोबाइल नहीं उठाते हैं. इससे पूर्व में भी कई बार आम लोगों ने भी इस संबंध में एसपी से शिकायत की थी, पर कोई सुधार नहीं हुआ़
सोमवार को लूट की घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों से एक ने थाना प्रभारी को दो बार फोन किया, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया. घटना के बाद कारोबारी योगेंद्र मेहरा बेहोशी की हालत में गये, तो पास के दुकानदार ने उन्हें सहारा देकर बैठाया. भीड़भाड़ देख पेट्रोलिंग के लिए निकली पुलिस रूकी तो मेहरा को अस्पताल पहुंचाया गया़ बाद में पहुंचे थाना प्रभारी मामले को लेकर अनभिज्ञ भी दिखे.
आधा दर्जन मोटरसाइकिल जब्त: इधर, नये एसपी क्रांति कुमार के निर्देश पर पुलिस पिछले दो दिन से जहां-तहां खड़े वाहन को जब्त कर रही है. सोमवार को भी लूट की घटना के कुछ देर पहले पुलिस ने झंडा चौक के पास से आधा दर्जन मोटरसाइकिल को जब्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola