योजना बनाओ अभियान का होगा बहिष्कार

Updated at : 02 Feb 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
योजना बनाओ अभियान का होगा बहिष्कार

जयनगर : तमाय पंचायत अंतर्गत ग्राम बिगहा के ग्रामीणों ने योजना बनाओ अभियान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. उनका कहना है कि सड़क नहीं, तो योजना नहीं. सोमवार को ग्राम बिगहा में निकाली गयी योजना बनाओ अभियान जागरूकता रैली का भी ग्रामीणों ने विरोध किया. मौके पर मुखिया लक्षमण यादव, उपप्रमुख बीरेंद्र यादव, […]

विज्ञापन
जयनगर : तमाय पंचायत अंतर्गत ग्राम बिगहा के ग्रामीणों ने योजना बनाओ अभियान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. उनका कहना है कि सड़क नहीं, तो योजना नहीं. सोमवार को ग्राम बिगहा में निकाली गयी योजना बनाओ अभियान जागरूकता रैली का भी ग्रामीणों ने विरोध किया.
मौके पर मुखिया लक्षमण यादव, उपप्रमुख बीरेंद्र यादव, रोजगार सेवक ठाकुर विक्रम सिंह, रवि रंजन व ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में गांव के अधूरी सड़क निर्माण का कोई फैसला नहीं हो सका. ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि मंगलवार को योजना बनाओ अभियान के तहत इस गांव में योजनओं का चयन होना है, जिसका विरोध किया जायेगा.
पहले अधूरी सड़क को पूरा किया जाये. इसके बाद ही किसी योजना का चयन होगा. मौके पर राजेंद्र सिंह, भुवनेश्वर यादव,वार्ड सदस्य सुधेश्वर गिरि, महेश पासवान, अरुण सिंह, रमेश यादव, मुंद्रिका देवी, कैलाश पासवान, सुभाष यादव, हरिशंकर गिरि, छत्रु महतो, चंद्रदेव यादव, बालेश्वर रजक, शंकर रजक आदि मौजूद थे. रोजगार सेवक श्री सिंह ने इसकी सूचना विभाग को भी दे दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola