कॉरपोरेट के इशारे पर काम कर रही सरकार
Updated at : 23 Jan 2016 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मैदान में शुक्रवार को भाकपा माले ने कार्यक्रम आयोजित कर शहीद तीन साथियों को याद किया़ 22 जनवरी 2003 को मरकच्चो थाना के पास हुए गोलीकांड में मारे गए महेश सिंह, रतन वर्णवाल व अशोक यादव की याद में संकल्प सभा का आयोजन कर शहादत दिवस मनाया गया़ इससे […]
विज्ञापन
मरकच्चो : प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मैदान में शुक्रवार को भाकपा माले ने कार्यक्रम आयोजित कर शहीद तीन साथियों को याद किया़ 22 जनवरी 2003 को मरकच्चो थाना के पास हुए गोलीकांड में मारे गए महेश सिंह, रतन वर्णवाल व अशोक यादव की याद में संकल्प सभा का आयोजन कर शहादत दिवस मनाया गया़
इससे पूर्व माले कार्यकर्ताओं ने अस्पातल मैदान से रैली निकाली, जो सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय से शुरू होकर शहीद मैदान पहुंचा़ यहां शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने साथियों के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया़ मुख्य अतिथि राजधनवार के माले विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि कोडरमा पुलिस लोगों को सुरक्षा देने में विफल साबित हो रही है़
पुलिस अपने कार्यशैली में सुधार लायें, नहीं तो माले सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगी़ उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार काॅरपोरेट घरानों के इशारे पर काम कर रही है़ सरकार के पास गरीबों के लिए विजन नहीं है़ राज्य में सुखाड़ है, पर किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है़ माले नेता सह पूर्व जिप सदस्य रामधन यादव ने कहा कि वर्षों पूर्व माले के साथियों ने सुरक्षा के मुद्दे पर ही अपनी जान दी थी़ आज पैसे के बल पर सभी काम हो रहे है़ पंचायती राज व्यवस्था में चयनित प्रतिनिधि खरीद फरोख्त कर मजबूती पेश कर रहे हैं.
सरकार हर मोरचे पर विफल है़ सभा को मोहन दत्ता, बासुदेव यादव, प्रेम प्रकाश, जिप सदस्य जयंती चौधरी, रामेश्वर चौधरी, ईश्वरी राणा, सविता सिंह, इब्राहिम अंसारी, बसंत साव ने भी संबोधित किया़ संचालन एम चंद्रा ने किया़ मौके पर नारायण मोदी, चंदन वर्णवाल, महादेव यादव, युगल यादव, उमेश वर्णवाल, अशोक यादव, बद्री यादव, मंजूर आलम, विजय दास, महादेव दास, रामचंद्र राणा आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




