बोरे में बंद था 4750 पीस जिलेटिन
Updated at : 22 Jan 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह गांव में बुधवार की देर रात मारुति कार में बरामद तीन बोरियों में करीब 4750 पीस जिलेटिन था़ विस्फोटक मिलने के बाद गुरुवार को मामले की जानकारी लेने एसपी नवीन कुमार सिन्हा नवलशाही थाना पहुंचे़ पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों डोमचांच के शिवसागर निवासी निशु मेहता […]
विज्ञापन
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह गांव में बुधवार की देर रात मारुति कार में बरामद तीन बोरियों में करीब 4750 पीस जिलेटिन था़ विस्फोटक मिलने के बाद गुरुवार को मामले की जानकारी लेने एसपी नवीन कुमार सिन्हा नवलशाही थाना पहुंचे़ पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों डोमचांच के शिवसागर निवासी निशु मेहता व प्रदीप मेहता को गिरफ्तार किया है़
पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि शिवसागर निवासी बाबा जी उर्फ राजेंद्र मेहता व पंकज मेहता ने उक्त विस्फोटक देकर हजारीबाग जिले के रूपायडीह इचाक में पहुंचाने को कहा था़ इसके लिए तीन हजार रुपये किराया तय हुआ था़ थाना में गिरफ्तार आरोपियों से एसपी ने भी पूछताछ की़ विस्फोटक बरामदगी को लेकर थाना में दर्ज मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों के अलावा अन्य दो राजेंद्र मेहता व पंकज मेहता को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है़
उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात मारुति कार नंबर जेएच-12बी-7100 ने पहले रूपायडीह गांव में बिजली के खंभे में टक्कर मार दी थी़ उक्त खंभे पर ट्रांसफारमर लगा था़ टक्कर के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने देखा था कि उक्त वाहन में विस्फोटक लदा है़ मौके पर पहुंची पुलिस ने विस्फोटक को जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




