कार से विस्फोटक बरामद, दो हिरासत में

मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह गांव में बुधवार की रात एक कार (जेएच 12 बी 7100) बिजली के खंभे से टकरा गयी़ खंभे के सहारे ट्रांसफारमर लगा है. टक्कर के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो कार में भारी मात्रा में विस्फोटक देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना नवलशाही थान को सूचना दी़ […]
मरकच्चो : नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह गांव में बुधवार की रात एक कार (जेएच 12 बी 7100) बिजली के खंभे से टकरा गयी़ खंभे के सहारे ट्रांसफारमर लगा है. टक्कर के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो कार में भारी मात्रा में विस्फोटक देखा.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना नवलशाही थान को सूचना दी़ कार में एक बोरा में डेटोनेटर अौर एक बोरा में जिलेटिन रखा था़ मौके पर पहुंची पुलिस ने डोमचांच के शिवसागर निवासी निशु मेहता (पिता सीताराम मेहता) व प्रदीप मेहता को हिरासत में लिया है.
दोनों कार पर सवार थे. देर रात तक पुलिस गांव में ही मामले की जानकारी ले रही थी. बताया जाता है कि विस्फोटक पदार्थ अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था. बरामद विस्फोटक की गिनती नहीं हो पायी है. मौके पर थाना प्रभारी नरेश कुमार, एएसआइ नारायण तुबिद पहुंचे थे. वहीं कार पोल के बीच में फंसी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




