कोडरमा : ट्रेन में की छेड़खानी बीएसएफ का जवान गिरफ्तार

कोडरमा : देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़खानी के आराेप में बीएसएफ के जवान पी राज पाल काे गिरफ्तार किया गया है. घटना कोडरमा से धनबाद रेलवे स्टेशन के बीच की है. महिला व उसके परिजनों की शिकायत पर आरोपी बीएसएफ के जवान के खिलाफ कोडरमा जीआरपी में केस […]
कोडरमा : देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़खानी के आराेप में बीएसएफ के जवान पी राज पाल काे गिरफ्तार किया गया है. घटना कोडरमा से धनबाद रेलवे स्टेशन के बीच की है. महिला व उसके परिजनों की शिकायत पर आरोपी बीएसएफ के जवान के खिलाफ कोडरमा जीआरपी में केस दर्ज किया गया है.
परिजनाें के साथ जा रही थी महिला : जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 12 बजे दून एक्सप्रेस कोडरमा स्टेशन पहुंची थी. ट्रेन पर पीड़िता अपने एक पुरुष व दो अन्य महिला परिजनाें के साथ कोलकाता जाने के लिए चढ़ी. इन लोगों का बोगी संख्या एस- दस में आरक्षण था. रास्ते में बीएसएफ के जवान पी राज पाल (पिता पीएल पाॅल निवासी कोल्यालम, कन्याकुमारी तमिलनाडु) ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी.
महिला के परिजनों व अन्य यात्रियों ने इसका विरोध किया. रेल पुलिस को सूचना दी. इसके बाद धनबाद रेल पुलिस ने आरोपी बीएसएफ के जवान को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि महिला कोलकाता 24 परगना जा रही थी. वह अपने रिश्तेदार के यहां कोडरमा आयी थी. जीआरपी ने बीएसएफ के जवान को धनबाद रेल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. आरोपी जवान बीएसएफ 20 बटालियन मालदा में तैनात है. कोडरमा जीआरपी ने इस संबंध में 1/16 के तहत मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




