खेल प्रतिभाओं से भरी है कोडरमा की धरती : एसपी
Updated at : 19 Jan 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

– मेरेडियन एकेडमी में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कोडरमा : मेरेडियन एकेडमी गुमो के प्रांगण में सोमवार को कोडरमा जिला सहोदया स्कूल कांप्लेक्स के तत्वावधान में इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता(बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया. इसमें सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया़ इसका उदघाटन मुख्य […]
विज्ञापन
– मेरेडियन एकेडमी में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन
कोडरमा : मेरेडियन एकेडमी गुमो के प्रांगण में सोमवार को कोडरमा जिला सहोदया स्कूल कांप्लेक्स के तत्वावधान में इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता(बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया.
इसमें सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया़ इसका उदघाटन मुख्य अतिथि एसपी नवीन कुमार सिन्हा व विशिष्ट अतिथि नप उपाध्यक्ष संतोष यादव व डीइओ पीपी झा, निदेशक डाॅ एसएन कुमार, सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट, डीएवी स्कूल के प्राचार्य ओपी यादव ने दीप जला कर किया. इससे पूर्व अतिथियों को विद्यालय के निदेशक डॉ एसएन कुमार व प्राचार्य नवीन कुमार ने बुके देकर स्वागत किया. प्राचार्य नवीन कुमार ने स्वागत भाषण में कहा कि शिक्षा व खेल में सामंजस्य बनने से बच्चों का विकास होता है. एसपी नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि कोडरमा की धरती खनिज संपदाओं की तरह खेल प्रतिभाओं से भी भरी पड़ी है.
प्रतियोगिता में डीएवी, सेक्रेड हर्ट स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मेरेडियन एकेडमी, आदर्श प्लस 2 उवि मधवाटांड़, जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो की बालिकाओं ने भाग लिया. संचालन सरोज प्रियदर्शी, अनुप्रिया सिंह व सोनी कुमारी ने किया. मौके पर आदर्श प्लस 2 उवि के प्राचार्य पुनीत यादव, सेक्रेड हर्ट स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य शैलेश कुमार, रामप्रवेश पांडेय, वार्ड पार्षद राजू यादव, धर्मेंद्र सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार, अरुण सूद, धीरज पांडेय, कुंदन राणा, प्रिंस मिश्रा समेत विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रतियोगिता को सफल बनाने में उप प्राचार्य मंटू लाल शर्मा, को-आर्डिनेटर सुभय कुमार, सरोज प्रियदर्शी, पप्पू सिंह, पियूष कुमार, मुरारी सिंह, आलोक पटेल, आशुतोष कुमार, मुरारी सिंह, गोपाल सिंह, अमरेश, कल्पना, प्रमोद, सुप्रिया, विकास, सीमा भगत आदि का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




