ललिता देवी व मिथिलेश यादव बने उप मुखिया

Updated at : 19 Jan 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
ललिता देवी व मिथिलेश यादव बने उप मुखिया

कोडरमा बाजार : प्रखंड के इंदरवा पंचायत भवन में सोमवार को पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों व मुखिया रीना देवी को सीओ अतुल कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस दौरान उप मुखिया का चुनाव भी हुआ़ इसमें ललिता देवी को आठ, विनोद यादव को पांच मत मिले़ ललिता देवी को उप मुखिया […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : प्रखंड के इंदरवा पंचायत भवन में सोमवार को पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों व मुखिया रीना देवी को सीओ अतुल कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस दौरान उप मुखिया का चुनाव भी हुआ़ इसमें ललिता देवी को आठ, विनोद यादव को पांच मत मिले़
ललिता देवी को उप मुखिया निर्वाचित किया गया़ खरकोटा पंचायत में भी वार्ड सदस्यों व मुखिया सुशीला देवी को शपथ दिलायी गयी. यहां उप मुखिया के चुनाव में मिथिलेश यादव को छह व रेखा देवी को एक मत प्राप्त हुआ़ मिथिलेश यादव उप मुखिया बने़ मौके पर सीओ के अलावा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गिरिश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राज किशोर शर्मा, गोवर्धन यादव, प्राचार्य चंद्रदेव यादव, कन्हाय यादव, प्रभु यादव मौजूद थे.
संजू, दिनेश व विनोद बने उपमुखिया
डोमचांच. धरगांव पंचायत भवन में निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रिंकू कुमार ने पंचायत के मुखिया सुरेश यादव व वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी़ मौके पर उप मुखिया का चुनाव हुआ. जिसमें विनोद यादव चुने गये़ मौके पर प्रमुख सत्यनारायण यादव, किशोर तुरी, अर्जुन यादव, प्रकाश साव, रामू यादव आदि मौजूद थे़ मधुबन में मुखिया हरिशंकर को बीडीओ नारायण राम ने शपथ दिलायी़ वहीं उप मुखिया दिनेश यादव बनाये गये़ बेहराडीह में उप मुखिया संजू देवी चुनी गयी़ मौके पर जीपीएस नवीन सिन्हा, नारायण यादव आदि मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola