महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर संकल्प रैली
Updated at : 17 Jan 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

महेंद्र सिंह के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग झुमरीतिलैया : माले जिला कमेटी ने शनिवार को कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर झारखंड में स्थानीय नीति तय करने, राशन-केरोसिन देने, पलायान व विस्थापन पर रोक लगाने की मांग को लेकर संकल्प रैली निकाली़ झंडा चौक पहुंच कर रैली सभा में तब्दील हो […]
विज्ञापन
महेंद्र सिंह के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग
झुमरीतिलैया : माले जिला कमेटी ने शनिवार को कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर झारखंड में स्थानीय नीति तय करने, राशन-केरोसिन देने, पलायान व विस्थापन पर रोक लगाने की मांग को लेकर संकल्प रैली निकाली़ झंडा चौक पहुंच कर रैली सभा में तब्दील हो गयी़
रैली में शामिल लोगों ने महेंद्र सिंह के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की़ वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र सिंह की हत्या के 11 साल बाद भी देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी अब तक एक भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है़ जांच के नाम खानपूर्ति हो रही है़ वक्ताओं ने कहा कि रघुवर सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के बाद भी स्थानीय नीति नहीं बन पायी है़ सरकार राशन-केराेसिन के मामले में टाल-माटोल कर रही है़
मौके पर जिला सचिव मोहन दत्ता, ईश्वरी राणा, राज्य कमेटी सदस्य प्रेम प्रकाश, श्यामदेव यादव, जिला कमेटी सदस्य रामधन यादव, राजकुमार पासवान, इब्राहिम अंसारी, सविता सिंह, मुन्ना यादव, विनोद पांडेय, एम चंद्रा, निलम पासवान, असगर आिद थे. अंसारी, बीरेंद्र यादव, अशोक यादव, अशोक चौधरी, राजेंद्र मेहता आदि आदि थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




