कार्यशैली में सुधार लायें डॉक्टर
Updated at : 14 Jan 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बुधवार को टीकाकरण दिवस राउंड जनवरी 2016 की जिला टास्क फोर्स व डीआरएचएस की समीक्षा बैठक हुई़ उपायुक्त ने लोगों को स्वास्थय सुविधा सही से उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी डॉक्टर व कर्मी अपनी कार्यशैली सुधारे लायें. समय पर ड्यूटी नहीं […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बुधवार को टीकाकरण दिवस राउंड जनवरी 2016 की जिला टास्क फोर्स व डीआरएचएस की समीक्षा बैठक हुई़ उपायुक्त ने लोगों को स्वास्थय सुविधा सही से उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी डॉक्टर व कर्मी अपनी कार्यशैली सुधारे लायें.
समय पर ड्यूटी नहीं आनेवाले डॉक्टरों व कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी़ उपायुक्त ने पिछले राउंड में हुए पल्स पोलियो अभियान की उपलब्धि को 60-70 प्रतिशत से बढ़ा कर 75 से 85 प्रतिशत करने को कहा़ साथ ही टीकाकरण के लिए सूची को अद्यतन करने का निर्देश दिया़ बैठक के दौरान यह बात सामने आयी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो के प्रभारी के द्वारा पल्स पोलियो के वैक्सीनेटरों का प्रशिक्षण आज तक आयोजित नहीं किया गया है़
साथ ही माइक्रो प्लान नहीं बना है़ इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए दो दिन के अंदर प्रशिक्षण कराने का निर्देश डॉक्टर अजय कुमार सेठ को दिया़ उन्होंने डीएसइ व डीइओ को निर्देश दिया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 17 जनवरी को प्रखंड स्तर के सभी स्कूलों को खुला रखें. प्रभातफेरी निकाल लोगों को जागरूक करें डीएसडब्लूओ को निर्देश दिया गया कि सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं व सीडीपीओ का अभियान को सफल बनाने में सहयोग ले़
मौके पर डीडीसी सूर्य प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ मधुबाला राणा, डॉ बिनोद कुमार, डीइओ प्रेम प्रकाश झा, डीएसइ पीवी साही, डीएसडब्लूओ मनीषा वत्स, डॉ आरएल रजक, डॉ संजीव कुमार झा, डॉ भारती सिन्हा, डॉ एमके शर्मा, डीपीएम समरेश कुमार, जिला लेखा प्रबंधक बालमुकुंद यादव, पवन कुमार, रूपलाल गोप के अलावा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पी मिश्रा, डॉ चंद्रमोहन कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ एके मंडल, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि अक्षय कुमार झा, दिवाकर यादव, विकास कुमार, डॉ रंजीत आदि
मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




