शालिनी जिप अध्यक्ष व निर्मला उपाध्यक्ष बनी

Updated at : 13 Jan 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
शालिनी जिप अध्यक्ष व निर्मला उपाध्यक्ष बनी

कोडरमा बाजार : कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त सभागार में हुआ़ कुल आठ मत प्राप्त कर डोमचांच की पूर्व प्रमुख शालिनी गुप्ता जिप अध्यक्ष बनीं. दूसरे स्थान पर रही जयनगर -10 की जिप सदस्य मुनिया देवी को मात्र चार मत मिले़ वहीं उपाध्यक्ष पद के […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त सभागार में हुआ़ कुल आठ मत प्राप्त कर डोमचांच की पूर्व प्रमुख शालिनी गुप्ता जिप अध्यक्ष बनीं.
दूसरे स्थान पर रही जयनगर -10 की जिप सदस्य मुनिया देवी को मात्र चार मत मिले़ वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जयनगर-8 से जिप सदस्य बनीं निर्मला देवी आठ मत लाकर विजयी हुईं. दूसरे स्थान पर रहे मरकच्चो-11 के जिप सदस्य राजकुमार यादव को चार वोट मिले़ इससे पहले 12 जिप सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola