जोड़-तोड़ में बदल गया उपाध्यक्ष का उम्मीदवार

Updated at : 13 Jan 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
जोड़-तोड़ में बदल गया उपाध्यक्ष का उम्मीदवार

कोडरमा : पंचायत चुनाव के बाद जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव ने कई तसवीरें साफ कर दी़ जिप सदस्य के परिणाम आने के बाद तो कई कयास लगाये जा रहे थे़ हालांकि अध्यक्ष पद के लिए सबसे सशक्त दावेदार पूर्व प्रमुख शालिनी गुप्ता थी और उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर इसमें जीत […]

विज्ञापन
कोडरमा : पंचायत चुनाव के बाद जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव ने कई तसवीरें साफ कर दी़ जिप सदस्य के परिणाम आने के बाद तो कई कयास लगाये जा रहे थे़ हालांकि अध्यक्ष पद के लिए सबसे सशक्त दावेदार पूर्व प्रमुख शालिनी गुप्ता थी और उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर इसमें जीत भी हासिल कर ली, लेकिन सबसे ज्यादा जोड-तोड़ उपाध्यक्ष पद के लिए दिखा़
अध्यक्ष पद का ताज इस बार महिला अनारक्षित था़ ऐसे में शुरुआत से ही कयास लगाया जा रहा था कि अध्यक्ष महिला होगी, तो कोई पुरुष जिप सदस्य उपाध्यक्ष होगा़
चंदवारा से निर्वाचित जिप सदस्य महादेव राम व मरकच्चो 11 से निर्वाचित राजकुमार यादव इसके लिए मजबूत दावेदार थे, पर अंत में तसवीर बदल गयी और जयनगर से आजसू नेता श्रीकांत यादव की पत्नी निर्मला देवी उपाध्यक्ष बन गयी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola