मान-सम्मान नहीं देते हैं अध्यक्ष

जिप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला, सदस्यों ने कहा कोडरमा बाजार : जिला परिषद अध्यक्ष महेश राय के खिलाफ डीसी को अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित ज्ञापन सौंपने के बाद जिप सदस्यों ने प्रेस वार्ता की. जिप उपाध्यक्ष डॉ नीरा यादव ने जिप अध्यक्ष पर उप समिति का गठन नहीं करने व नियमों का […]
जिप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला, सदस्यों ने कहा
कोडरमा बाजार : जिला परिषद अध्यक्ष महेश राय के खिलाफ डीसी को अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित ज्ञापन सौंपने के बाद जिप सदस्यों ने प्रेस वार्ता की. जिप उपाध्यक्ष डॉ नीरा यादव ने जिप अध्यक्ष पर उप समिति का गठन नहीं करने व नियमों का अनुपालन नहीं करने तथा मनमाने तरीके से बैठक करने का आरोप लगाया.
उपाध्यक्ष का यह भी कहना है कि वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास बगैर जिप सदस्यों को सूचना दिये करते हैं.
जिप सदस्य रामधन यादव ने कहा कि जिप अध्यक्ष की कार्यशैली में बदलाव लाने के लिए कई बार बातचीत की, परंतु बदलाव नहीं आया. वे स्वयं निर्णय लेते, किसी सदस्य से पूछते भी नहीं हैं. इसका असर विकास कार्यो पर पड़ रहा है. वासुदेव यादव ने कहा कि नियम के तहत बोर्ड की बैठक हर माह होनी चाहिए, मगर बैठक अनियमित होती है.
अभी तक उप समिति का गठन नहीं हुआ है, जबकि छह माह के अंदर होना चाहिए. रेखा देवी ने कहा कि अध्यक्ष की लापरवाही के कारण हम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं. बिंदु कुमारी ने कहा कि क्षेत्र में विकास बाधित है. योजनाओं के चयन में सदस्यों से पूछा भी नहीं जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




