बाबू साहब के संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेने की जरूरत

Updated:
विज्ञापन
बाबू साहब के संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेने की जरूरत

लोगों ने बाबू साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

विज्ञापन

जयनगर. उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ घंघरी प्रक्षेत्र द्वारा घंघरी स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रक्षेत्र अध्यक्ष मनोज सिंह ने की. लोगों ने बाबू साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बाबू साहब स्वतंत्रता स्वाभिमान और आत्म बल के प्रतीक थे. उनकी जीवनी हमें केवल अतीत की जानकारी नहीं देता, बल्कि भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करता है. राम प्रसाद सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह का जीवन हमें संघर्ष और आत्म बल की शिक्षा देता है. मनोज सिंह ने कहा कि उनके संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेने की जरूरत है. कार्यक्रम को अजीत सिंह, विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर सुभाष सिंह, मनोहर सिंह, अमर परमार, अरुण कुमार सिंह, बैकुंठ सिंह, वीर करण सिंह, मुकेश कुमार सिंह, भीम सिंह, विशाल सिंह, अवित सिंह, छोटेलाल सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola